Healthy breakfast ideas – 2 | 4 easy breakfast recipes indian | Breakfast ideas | Dish N Plate

About the channel:
Hello Everyone, I’m Naheed from INDIA and I’m the host of the channel – DISH N PLATE. This show will let you explore new and delicious.Cuisines made all over the world.
This channel publishes videos of variety of cuisines, ranging from Indian, Continental, Chinese, Bakery, Desserts etc If you like the channel please subscribe.
Do let us know for your feedback.

For any enquries contact : naheedalam62@gmail.com
My Social media links :-
Instagram – https://www.instagram.com/dishn_plate/
Facebook – https://www.facebook.com/people/Dish-n-Plate/100089531034606/

#healthybreakfastideas#healthybreakfastrecipes#easybreakfastrecipesindian#easybreakfastrecipe#indianbreakfastrecipes#breakfastrecipes#dishnplate

Recipe link for dosa chutnies👇

Instant dosa👇

Pao Bhaji👇

Related Keywords:
breakfast ideas
breakfast ideas
healthy breakfast
breakfast recipes
healthy breakfast recipes
quick n easy breakfast recipe
breakfast
easy healthy breakfast ideas
easy breakfast ideas
quick breakfast ideas
simple healthy breakfast ideas
healthy recipes
easy breakfast recipes
healthy breakfast idea
healthy
breakfast recipe
healthy breakfast meal prep
quick healthy breakfast ideas
high protein breakfast
breakfast recipes healthy
healthy breakfast recipe ideas
Instant pao Bhaji recipe
Soya veg spring roll
Wheat flour chilla/pancake
Ragi dosa
Dosa chutney
Coconut chutni
Red chutni
Green coconut chutney

सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए हर घर में यह सवाल सुबह-सुबह सबके घर में उठता है तो आज हम लाए हैं आपके लिए ब्रेकफास्ट की ऐसी रेसिपी जो आसान भी है बनाने में और मजेदार भी है और हेल्दी भी है तो चलिए पहली रेसिपी शुरू करते हैं उसके लिए लिया

है हमने आधा कप गेहूं का आटा अब उसमें डाल देंगे चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आधा चम्मच के करीब हम डाल देंगे जीरा पाउडर और एक चुटकी भर डालेंगे हम काली मिर्च पाउडर और आधा चम्मच डाल देंगे अजवाइन को क्रश

करके और एक छोटी प्याज को हमने चॉप कर लिया है वह भी ऐड करेंगे इसमें और हमारी यह ब्रेकफास्ट की रेसिपी जल्दी हेल्दी और बहुत आसान है और उसके साथ-साथ टेस्टी भी है अब हमने ऐड कर दिया है थोड़ी सी हरी मिर्चे और धनिया की पत्ती साथ ही हमने ऐड

किया है आधा चम्मच आमचूर पाउडर और अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग आप नमक डाल लीजिएगा सभी चीजों को मिक्स कर लेते हैं अब हम पानी ऐड करके एक थिक बैटर बनाएंगे यानी अब इसको हम 10 मिनट के लिए ढक के छोड़ देंगे तो 10 मिनट के बाद हम

खोलते हैं और उसपे एक चुटकी भर खाने वाला सोडा या मीठा सोडा या बेकिंग सोडा आप जो भी बोलले वो ऐड करते हैं एक चम्मच पानी मिलाके सोडा को एक्टिवेट होने देते हैं सब चीज मिक्स करते हैं पैन को गर्म करेंगे थोड़ा सा ऑयल डालेंगे तकरीबन एक टेबल स्पून के बराबर

और पैन में फैला लेंगे अब हम अपने बनाए हुए बैटर को ऊपर से पोर कर देंगे तो जितना भी बैटर था सभी हमने डाल दिया है यह वन सर्विंग है अब हम डाल देंगे कुछ काले और सफेद तिलों को और मटर का सीजन है फ्रेंड

तो मटर यूज कर रहे हैं हम हमने ताजे वाले मटर लिए हैं और देखिए इस तरह से बिल्कुल मोती के दाने लग रहे हैं कितना खूबसूरत लग रहा है यह देखने में तो मटर के दाने भी हमने ऊपर से लगा दिए हैं और देखिए किनारे अब इसके ड्राई

होने लगे हैं यानी के नीचे से ये पक रहा है तो अब हम क्या करेंगे कि थोड़ा सा ऊपर से तेल ड्रिजल कर देंगे यह देखिए किनारे सूखने लगे तो समझ जाइए कि उस तरफ वह पक चुका है हमारा चीला या पैनकेक जो भी आप कह ले तो इसमें कम से

कम 3 मिनट लगते हैं और फ्लेम को अभी हमें लो मीडियम रखना है तो 3 मिनट के बाद हम उलट देंगे यह देखिए उलट के इधर भी हम 3 मिनट पकाए तो इसी तरह से अलट पलट के हम देख लेंगे दोनों साइड में सुनहरा हो जाना चाहिए तो हमारा ची

बहुत अच्छा पका है अब हम फ्लेम ऑफ कर देंगे इसे सर्व करेंगे हम हरी धनिया की चटनी के साथ तो इस चटनी की रेसिपी हम आपको डिस्क्रिप्शन बॉक्स में इसका लिंक दे देंगे और लाल चटनी भी हमने सर्व किया है इसका इसकी रेसिपी भी हम डिस्क्रिप्शन

बॉक्स में देने वाले हैं तो एक बहुत ही आसान टेस्टी मजेदार नाश्ता हमारा बनके तैयार हो गया है चलिए अब दूसरे नाश्ते की तरफ चलते हैं यानी कि दू हमारी दूसरी रेसिपी तो उसके लिए लिया है हमने आधा कप सोया नगेट्स को ऊपर से हम गर्म पानी डाल देते हैं और 5

मिनट के लिए सोक करेंगे नगेट्स को अब छान लेंगे छानने के बाद हम इसे ग्राइंड कर लेंगे तो यह देखिए नगेट्स को हमने ग्राइंड कर लिया है बिल्कुल कीमा का लुक दे रहा है एक साइड रखते हैं अब एक पैन में दो चम्मच तेल डाल के गरम करते हैं आधा च डाल देंगे

जीरा और दो चॉप की ई हरी मिर्च डालेंगे जीरा जब चटकने लगे थोड़ा सा चला लेते हैं और हम डाल देते हैं एक चम्मच यानी एक बड़ा चम्मच लहसुन अदरक के पेस्ट का थोड़ा सा पानी डाल के लहसुन अदरक के पेस्ट को हमें भुना है और उसके बाद हम ऐड कर देंगे नगेट्स

को तो हमारी रेसिपी अच्छी लग रही हो फ्रेंड्स तो अपने फैमिली एंड फ्रेंड्स में जरूर शेयर कीजिएगा अब हम डाल देंगे हल्दी पाउडर आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और एक चम्मच धनिया पाउडर और अब अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग नमक डालेंगे थोड़ा सा पानी डाल के हमें सोया नग को

सोया के कीमा को कुक करना है तो यह बड़े मजे के लगते हैं और बहुत अच्छे से बनाइए बनते हैं तो बनाने के बाद आप कोई यकीन नहीं करेगा ये सोया नगेट से बने हुए हैं तो यह देखिए हमारा सोया का मिक्सचर बहुत अ अच्छी तरह से कुक हो चुका

है और यह ड्राई भी हो चुका है यानी कि अब इसमें पानी नहीं है तो हमें अगर पानी हो तो सुखा लेना है अब हम डाल देंगे शिमला मिर्च आधा कप और चौथाई कप हमने गाजर भी डाल दिया है एक कप हमने कैबेज को शेट कर लिया था यानी कि पत्ता

गोभी को शेट करके डाल देंगे और सब्जियों को डालने से इसमें बड़ा अच्छा सा क्रंच आता है और मजे में भी बहुत फर्क पड़ता है उसके साथ-साथ ये हेल्दी ऑप्शन भी है बच्चे अक्सर सब्जियां नहीं खाने मांगते हैं तो बच्चों के लिए भी बहुत आसान है उनको सब इस

तरह से सब्जियां खिलाना अब हम दो टेबल स्पून डाल देंगे टोमेटो केचप यह देखिए हमारा मिक्सचर बहुत अच्छा से तैयार हो गया है बड़ा टेंटिंग अभी से लग रहा है अब हम डाल देंगे स्प्रिंग अनियन के सफेद वाले पार्ट को भी और ग्रीन वाले पार्ट को

भी यह लीजिए मिक्सचर तैयार है तो अब हम इसे ठंडा होने के लिए एक प्लेट में निकाल लेते हैं अब हमने दो चम्मच मैदा लिया है और उसमें थोड़ा सा पानी डाल के एक पतला सा पेस्ट बनाएंगे हम यह देखिए इतना ऐसा और हमारे पास कुछ

स्प्रिंग रोल के शीट्स थे तो वह हमने निकाल लिए हैं इसमें हम डाल देते हैं दो चम्मच स्टफिंग को अपने सोया स्टफिंग को डाल देंगे और इस तरह से फोल्ड करेंगे किनारे में जो हमने अभी पेस्ट बनाया था ना मैदा का वह लगा देते हैं तो इससे क्या होगा कि

अच्छी तरह से हमारे रोल सील हो जाएंगे और बहुत आसानी से हमारे रोल बनेंगे तो अभी हम बना रहे हैं सोया स्प्रिंग रोल यह देखिए इसी तरह से हमें सारे रोल्स बना लेने हैं तो हमने तो पांच ही बनाए हैं लेकिन हमारी स्टफिंग भी बच गई है हम चाहे तो आठ नौ भी

बन जाते इसमें वो भी बन जाएंगे अब हम एक पैन में दो-तीन चम्मच तेल डालते हैं यानी कि हमें इसे डीप फ्राई नहीं करना है बल्कि शैलो फ्राई करना है तो मैंने कहा ना कि हेल्दी ऑप्शन है तो मैं ऑयल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर रही हूं और मैं चाहती भी

हूं कि रेसिपीज में बहुत ज्यादा ऑयल का इस्तेमाल ना करूं तो थोड़ा थोड़ा ब्रश लेकर के ऊपर वाले हिस्से पर भी मैं ऑयल लगा देती हूं और इसी तरह पलटते पलटते सुनहरा होने तक हम अपने रोल्स को शैलो फ्राई कर लेंगे तो हमारा सोया वेजिटेबल रोल तैयार है बहुत ही मजेदार और एकदम

कुरकुरा ऊपर से हो रहा है यह देखिए अंदर के स्टफिंग देख के मुंह में ही पानी आए तो यह झटपट से हमारा नाश्ता बच्चों को पसंद आएगा सबको पसंद आएगा तो एक मजेदार सा नाश्ता तैयार है साथ में टोमेटो केचप मैंने सर्व किया है अगर रेसिपी अच्छी लग रही हो तो एक प्यारा

सा कमेंट दे दीजिएगा फ्रेंड्स अब हमारी तीसरी रेसिपी स्टार्ट होती है नाश्ते के लिए तो हम बनाएंगे अभी इंस्टेंट पाव भाजी यानी कि झटपट बनने वाला पाव भाजी मिनटों में तैयार होने वाला 10 मिनट में तैयार हो जाएगा तो हम कुछ सब्जियां लेते हैं शिमला मिर्च गाजर पत्ता

गोभी गोभी आपके पास जो भी सब्जियां हो वह आप ऐड कर सकते हैं कुछ हटाना चाहे तो हटा भी सकते हैं अब हम चौथाई चम्मच हल्दी डाल देंगे सब्जियों पर और सब्जियों को हम प्रेशर कुकर में ले लिया है और तीन बड़े आलु को हमने आधे आधे काट के डाल दिया है

ऊपर से नमक डालेंगे हम तकरीबन आधा चम्मच से थोड़ा ज्यादा अब हम 300 एमएल पानी डालेंगे यानी कि एक गिलास के करीब अब इसको प्रेशर कुक करेंगे हम तीन विसिल तक मीडियम फ्लेम पर तो चलिए इधर प्रेशर कुक प्रेशर कुकर को हमने फ्लेम पर रख दिया

है और तीन विसल होने के बाद हम इसे दूसरे बनर पर रख देते हैं यानी कि बनर ऑन नहीं है तो इसका प्रेशर रिलीज अपने आप हो रहा है इधर हम एक कढ़ाई चढ़ा लेते हैं उसमें दो-तीन चम्मच ऑयल डालेंगे और फिर हम दो बड़े चम्मच डाल देंगे बटर को यानी कि एक

बड़ा क्यूब हमने बटर का डाला है अब हमने एक बड़े प्याज को चॉप कर लिया है अब प्याज को डाल देंगे ऑयल में और इसे सुनहरा होने तक थोड़ा सा हम इसे चला लेंगे प्याज में बहुत ज्यादा कलर मत दीजिएगा थोड़ा सा यह देखिए ट्रांसलूसेंट

हो जाए बस उतना ही होना है हल्का हल्का सा सुनहरा कलर आ रहा है तो बस हमें इतना ही सा फ्राई करना है अब हम आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालेंगे एक चम्मच डाल देंगे धनिया पाउडर और एक बड़ा चम्मच डाल देंगे कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर तो कश्मीरी लाल

मिर्च पाउडर हमारी रेसिपी को कलर देगा यानी कि जो हम डिश बनाएंगे ना उसमें बहुत अच्छा सा कलर आएगा तो यह देखिए मसाले प्याज वगैरह मिलके कितना अच्छा सा प्यारा सा कलर दे रहे हैं अब तीन बड़े टमाटर हमने इस तरह से स्लाइस

कर लिए हैं उसे ल देते हैं तो इस तरह से अगर आप स्लाइस कीजिएगा बीच में से तो जल्दी टमाटर गले गे थोड़ा सा नमक डाल देते हैं और एक मिनट हम पकाए पकाते पकाते य हमारे टमाटर बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएंगे यह देखिए भूते भूते ही टमाटर सॉफ्ट

हो चुके हैं तो हम थोड़ा सा मैश कर लेंगे उसी लाडल से यानी कछी हमने इस्तेमाल किया है तो इस कछी से बड़ा आसान होता है मैश करना अब हम डाल देंगे फ्रेश मटर आधा कप अब आधा कप पानी डालेंगे क्योंकि अभी मटर को थोड़ा सालाना है

हमें अब ढक देते हैं और थोड़ा सा तीन चार मिनट तक कुक कर लेंगे इधर हम सब्जियों को देख लेते हैं प्रेशर अपने आप रिलीज हो गया है और यह देखिए आलू वगर अच्छी तरह से गल चुके हैं बिल्कुल आसानी से मैश हो रहे हैं पावभाजी की रेसिपी मैं पहले भी आपको

दे चुकी हूं मैंने कुछ बड़े-बड़े आलू के चंक्स निकाल लिए तो मैं इसका क्या करूंगी फ्रेंड्स मैं आगे आपको बताऊंगी तो इंस्टेंट पाव भाजी और पाव भाजी की आसानी से बन जाने वाली रेसिपी मार्केट स्टाइल पाव भजी की रेसिपी मैं यह सारे शेयर कर चुकी हूं अपने चैनल पर आप

प्लीज विजिट करके आप देख सकते हैं तो सब्जियों को थोड़ा सा हमने मैश कर लिया है इधर मटर को भी देख लेते हैं मटर भी इतनी देर में अच्छी तरह से गल चुका है यानी कि इसमें ज्यादा से ज्यादा तीन से चार मिनट लगे अब मैश की हुई सब्जियों को

हम डाल देंगे कढ़ाई में यह देखिए और अच्छी तरह से मिक्स करेंगे थोड़ा सा भून लेंगे अब हम डाल देंगे डेढ़ चम्मच करीब पाव भाजी मसाला क्योंकि मैंने पहले धनिया वगैरह ऐड किया है तो पौ भाजी मसाला मैं उतने ही डाल रही हूं अब मैंने बड़े जो चंक्स रखे थे

आलू के वह भी डाल देती हूं और साथ ही हमने डाल दिया है आमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी थोड़ा सा पानी डाल देती हूं क्योंकि थोड़ा थोड़ा सा भी कुक होना है और अभी हमें यह मिक्सचर थोड़ा सा पतला भी लग रहा

है अब इसी स्टेज प हम अपना नमक चेक कर लेंगे कि नमक ठीक है कि नहीं हमारे हिसाब से नमक ठीक है तो अब इसे कुक करेंगे 5 मिनट तक बिल्कुल हल्की आंच पर हल्की आंच पर कुक करने के बाद हमने देखा यह देखिए भाजी हमारी तैयार है थोड़ा सा धनिया की

पत्ती ऐड कर देते हैं और इसकी कंसिस्टेंसी हमें ऐसी ही रखनी है तो बस अब फ्लेम को ऑफ कर देते हैं अब आइए पाव को देख लेते हैं तो पाव हमारा रेडीमेड है झटपट बनेगा व हमें तो कुछ करना ही नहीं है इसमें फ्रेंड्स तो ये झटपट तैयार हो गया ना

हमारा नाश्ता तो एक हमने आज क्या किया है कि लोहे का तवा लिया है उसम थोड़ा सा बटर डाला है और थोड़ा सा भाजी भी डाल दिया है और धनिया की पत्ती और इस तरह से हम अपने पाव को सेकें कि चूंकि स्ट्रीट स्टाइल

वाला हमारा लुक आए और मजा भी आए तो इस जो रेस्टोरेंट में या स्ट्रीट में इसी तरह से पाव को सेक के देते हैं ये लीजिए हमारी थाली बिल्कुल तैयार है इजी इंस्टेंट पाव भाजी इज रेडी अब चलिए मजे लीजिए और हमें दुआएं दीजिए फ्रेंड्स और हमें बताइए

रेसिपी कैसी लगी तो यह इंस्टेंट बनने वाली रेसिपी आपको नाश्ते के भागदौड़ से बचा लेगी आप जरूर बनाइए और एक बड़ा सा मक्खन का डल डाल के हमने इसे चेक किया वाह मजा ही आ गया आइए अब हमारी चौथी रेसिपी है तो हम बनाएंगे अभी रागी डोसा और साथ में हम

मसाला आलू भी बनाएंगे और चटनी के साथ सर्व करेंगे तो पहले हम क्या करेंगे कि दो बड़ चमच दही को लेते हैं उसे फेट लेते हैं बाउल में थोड़ा सा पानी भी मिलाकर हमने फेटा है अब क्या किया है कि हमने रागी का

आटा लिया है तो एक कप से हम इसे दो कप रागी का आटा लेंगे तो जिस कप से हम रागी का आटा नाप ना आगे मेजरमेंट भी उसी से करेंगे तो दो कप हम रागी का आटा बाउल में डाल देते हैं यानी के दही के ऊपर अब हमने

उसी कप से लिया है एक कप चावल का आटा तो इसे भी डाल देते हैं और चौथाई चम्मच नमक डालेंगे मिक्स कर लेते हैं अब हम थोड़ा थोड़ा पानी डाल के एक थिक सा बैटर बना लेंगे तो यह नाश्ता तैयार करने में मुश्किल से 10 मिनट लगेंगे क्योंकि रागी

आटा तैयार है हमारा सब कुछ तैयार रहता है तो उसमें करना कुछ नहीं सिर्फ मिक्स करना है अब इसे 10 मिनट रस देते हैं और एक पैन को गर्म करके थोड़ा सा ऑयल डालेंगे यल गरम हो गया तो हमने डाल दिया है एक चम्मच राई के दाने राई के दाने जब चटकने

लगे तो एक चम्मच डाल दीजिए उरद दाल तो उरद दाल भी साथ में थोड़ा सा भूने गे हम कुछ सेकंड ही भूनने हैं और फिर हम डाल देंगे दो लाल मिर्च को काट करके लाल मिर्च से फ्लेवर भी अच्छा आता है और मजा भी अच्छा

आता है अब हम एक प्याज को डालेंगे स्लाइस करके तो अभी हम बनाने जा रहे हैं आलू मसाला बहुत ही टेस्टी बनता है फ्रेंड्स जो कि डोसा के साथ बहुत अच्छा लगता है तो प्याज को हमने थोड़ा सा भूना है बहुत ज्यादा नहीं भना है और अब हमने दो बड़े

आलू को जो उबाल लिया था उसे भी हम टुकड़ों में काट के डाल देते हैं अब हम डाल देंगे हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर उसके साथ ही हम थोड़ा सा सल्ट भी डालेंगे मतलब नमक डालेंगे अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग और इस तरह से मिक्स कर लेते हैं

अभी आलू के चक्स बड़े-बड़े हैं अब इसे ढक देते हैं दो मिनट धीमी आंच पर पकाए तो धीमी आंच पर हमने पकाया तो यह देखिए आलू में भी सॉफ्ट हो चुके हैं आलू यह बॉयल आलू थे लेकिन अच्छी तरह से मिक्स हो गए हैं अब हम डाल देंगे आधा चम्मच सांभर

मसाला पाउडर और आधा चम्मच हम डालेंगे आमचूर पाउडर आप नींबू का रस भी डाल सकते हैं पांच छ करी लीव्स डाल देंगे तो करी लीव्स हमने स्टोर करके रखा हुआ था यह फ्रेश नहीं है लेकिन हां थोड़ी सी सूख गई है मगर उसका टेस्ट आ जाता है तो यह तैयार

हो गया हमारा आलू मसाला तो यह देखिए मुश्किल से इसमें दो से तीन मिनट लगे होंगे यानी कि आलू बॉयल करके हमने पहले से रखा हुआ था तो आप भी इसी तरह से प्री प्लानिंग कर कर के अपने ब्रेकफास्ट को हल्का बना सकती हैं आसान बना सकती है अब

हमने क्या-क्या क्या आटा में थोड़ा सा चुटकी भर सोडा बाई काप डाल दिया है हमने अपने बैटर में उसे मिक्स कर लिया है अब एक पैन को गर्म करते हैं दो बूंद तेल डाल के इसे ग्रीस करेंगे यह हमने डोसा पैन लिया है आप नॉर्मल पैन में भी बना सकते हैं

लेकिन डोसा पैन में डोसा पलटने में आसानी होती है अब थोड़ा सा पानी का छटा डालेंगे और अभी फ्लेम को हम कम कर देंगे यानी कि हाई से मीडियम पर कर देंगे अब एक कटोरी में हमने निकाल लिया है बैटर को तो देखिए बैटर कितना पतला सा हो रहा है तो हमने

इसीलिए कटोरी में निकाला कि इकट्ठे एक बार डाल देंगे तो हम बहुत पतला बैटर बनाया है अब इसे पैन में डालते हैं पैन में हमने डाल दिया और जहां जहां हमें होल्स नजर आ रहे हैं उसको भी फिल कर लेंगे बैटर डाल करके अब इसे धीमी आंच पर लो टू मीडियम

फ्लेम पर घुमा घुमा के पकाना है तो जब देखिए लो मीडियम फ्लेम पर मैं इसे घुमा घुमा के चारों तरफ से पका रही हूं क्योंकि यह डोसा तवा बड़ा होता है तो चारों तरफ फ्लेम नहीं पहुंच पाता है किनारे सूखे रह जाते हैं थोड़े से गीले रह

जाते हैं और बीच में देखिए अब ड्राई होना शुरू हो चुका है यानी कि होल्स नजर आ रहे हैं यह देखिए तो अब क्या करेंगे जब ड्राई होने लगे तो थोड़ा सा तेल ऊपर से ड्रिजल कर देते हैं आप चाहे तो चमची चम्मच से भी

कर सकते हैं अब देखिए ऊपर से ड्राई होने लगा तो मैं इसे पलट रही हूं बड़ी आसानी से पलट गया यानी कि कहीं से फ फूटा नहीं है तो यह हमारा आसानी से बन जाने वाला रागी टोसा तैयार हो गया है यह बहुत हेल्दी ऑप्शन है फ्रेंड्स बहुत हेल्दी होता है है

और रागी के बहुत से बेनिफिट्स है मैं आपको पहले भी बता चुकी हूं अपने वीडियो में और रागी के बहुत सी रेसिपी मैंने डाली है तो अब हम मैं इसे सर्व करूंगी मसाला आलू के साथ और कोकोनट की चटनी के साथ और लाल चटनी के साथ और इन दोनों चटनियां की रेसिपी

इनका लिंक मैं आपको डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दे दूंगी तो भी एक मजेदार सा नाश्ता हमारा तैयार हो गया और हमारी इसी तरह की इनोवेटिव इजी हेल्दी रेसिपी के लिए आप हमारे चैनल पर आइए और रेसिपी कैसी लगी हमें जरूर बताइएगा हमें आपकी दुआओं का इंतजार रहता है थैंक्स फॉर वाचिंग फ्रेंड्स अल्लाह

हाफिज फ्स अल्लाह हाफिज