गेहूं के आटे का मजेदार नाश्ता 10 minutes Wheat flour healthy breakfast recipe | easy nashta | breakfast recipes | Nasta recipe

#breakfastrecipe #nasta #nastarecipe

Follow me on instagram 👇
https://www.instagram.com/rahul_ki_recipe_01?igsh=Njd6NGZza2VybTg1

Easy breakfast recipe 👇

Indian Breakfast recipe | Tasty Breakfast recipe | Easy Breakfast recipes | Quick Breakfast recipe | Indian Breakfast recipe | Instent Breakfast recipe | Breakfast recipes | Breakfast | Breakfast ideas | Nashta | Nashta recipes | Imdian Nashta recipes | Less Oil Breakfast recipe | Kam Tel ka nashta | Simple Breakfast | Indian Breakfast recipes | gehun k aate ka nashta

हेलो फ्रेंड्स तो आज हम बनाने वाले हैं गेहूं के आटे से सुपर सॉफ्ट और सुपर हेल्दी चीला की रेसिपी इतना ज्यादा सॉफ्ट चीला आपने पहले कभी नहीं खाया होगा बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट चीला बनेगा वह भी गेहूं के आटे से एक ऐसे इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करने वाले हैं हम इस चीला में

जिसकी वजह से हमारा चीला सुपर सॉफ्ट बनेगा तो फटाफट से वीडियो को स्टार्ट करते हैं तो यहां पे हमने लिया है एक बाउल और बाउल में डाल देंगे हम एक कप गेहूं का आटा अब हम अपने चीला को सुपर सॉफ्ट बनाने के लिए गेहूं के आटे में ऐड करेंगे दो से तीन

चम्मच कॉर्न फ्लर अगर आपके पास कॉर्न फ्लर हो तो ऐड कर ले नहीं तो आरा रोट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इससे हमारा चीला बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट बनता है नमक डाल देंगे हम इसमें स्वाद अनुसार और इसमें हम पानी डाल के एक बैटर बना लेंगे तो हमें एक

ऐसा बैटर बनाना है जो हमारे पैन में बहुत ही आसानी से फैल सके ऐसा ना हो कि बैटर ऐड करने के बाद एक ही जगह चिपका रहे वो ऐसा आपको बैटर बनाना है कि पैन में डाले और आसानी से वो फैल जाए तो हम थोड़ा-थोड़ा पानी डाल के बैटर बनाएंगे जिससे हमारा

बैटर बिल्कुल परफेक्ट बने बैटर बनाते समय आपको एक बात और ध्यान रखना है कि आपके बैटर में लम्स बिल्कुल नहीं होना चाहिए आप चाहे तो इसे हाथों से भी मैश करके मिक्स कर सकते हैं ये देखिए हमारा बैटर बनके बिल्कुल रेडी है और गुठलियों इसमें बिल्कुल भी नहीं है तो अब

हम क्या करेंगे अपने बैटर को कवर करके 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे तो फटाफट से हम अगला काम कर लेते हैं तो गैस प चढ़ाएंगे हम पैन और पैन में डालेंगे एक से डेढ़ चम्मच ऑयल तो तड़के के लिए हम डालेंगे आधा चम्मच साबुत जीरा और एक चम्मच

हम इसमें डालेंगे काले वाले सरसों गैस के फ्लेम को हम मीडियम रखेंगे तड़के को अच्छे से चटक लेने देंगे जैसे तड़का हमारा चटक जाएगा उसमें हम डाल देंगे एक चम्मच अदरक तो अदरक को हमने कद्दूकस कर लिया था अब हम अदरक को 10 से 15 सेकंड के

लिए भून लेंगे जिससे हमारा अदरक का कच्चा पन दूर हो जाए क्योंकि हमने इसे बैटर में डाल केर बनाना है तो बैटर में यह पके नहीं अच्छे से इसलिए आपको तड़के में ही इसे बिल्कुल अच्छे से पका लेना है इसे हम चलाते हुए अच्छे से पका लेते

हैं तो जैसे ही हमारा अदरक पक जाएगा ना तो उसमें हम डाल द देंगे एक मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ प्याज तो अदरक हल्का सा पक चुका है तो इसमें हम प्याज डाल के भी भूने गे तो हमारा अदरक और भून जाएगा तो प्याज

ऐड कर देते हैं एक मीडियम साइज का तो प्याज के साथ ही हम कुछ मसाले ऐड करेंगे तो यह बहुत ही कम मसाले में बनके तैयार होगा तो इसके लिए हमने सिर्फ और सिर्फ हल्दी और लाल मिर्च का इस्तेमाल करना है अगर आप लाल मिर्च पाउडर नहीं खाते हैं तो

हरी मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं हल्दी और मिर्च डाल के हम प्याज को हल्का सॉफ्ट होने तक भून लेंगे तो 1 मिनट का टाइम लगेगा प्याज हमारा बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएगा जैसे ही आपको लगे कि आपका प्याज सॉफ्ट हो गया है तो उसमें ऐड कर दें दो

मीडियम साइज के बारीक कटे हुए टमाटर तो टमाटर को भी ऐड करके हम एक से दो मिनट तक पकाए जिससे हमारा टमाटर भी बिल्कुल अच्छे से सॉफ्ट हो जाए तो टमाटर को पकने में वैसे ज्यादा टाइम नहीं लगता है 30 से 40 सेकंड के अंदर टमाटर बिल्कुल अच्छी तरह से गल जाएगा तो

टमाटर को कंटिन्यू पकाते हुए हमने बिल्कुल अच्छी तरह से इसे सॉफ्ट कर लिया है तो अब हम क्या करेंगे अपने गैस के फ्लेम को ऑफ कर देंगे और टमाटर को थोड़ा सा ठंडा कर लेंगे जैसे यह ठंडा हो जाएगा उसके बाद हम इसे अपने बैटर में ऐड करके मिक्स कर लेंगे

तो इसे हम ऐड कर देते हैं यह हल्का सा ठंडा हुआ है पूरी तरह से नहीं हुआ है तो बैटर में ऐड कर देंगे और इसे बिल्कुल अच्छी तरह से हम मिक्स कर लेंगे इस प्रोसेस को करने से यह होता है कि हमारा चीला जो बनेगा बहुत ही ज्यादा टेस्टी

बनेगा जैसे भूख नहीं होगी ना वह भी एक से दो चीला तो बहुत ही आसानी से खा सकता है तो बिल्कुल अच्छे से यह मिक्स हो चुका है यह देखिए इसकी कंसिस्टेंसी आप देख सकते हैं ज्यादा पतला भी है ज्यादा गाढ़ा भी नहीं है तो इसमें हम डाल देंगे थोड़ा सा

बारीक कटा हुआ हरा धनिया इसे भी हम बिल्कुल अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे नमक आप एक बार चेक कर लें कि नमक कम तो नहीं है क्योंकि हमने सब्जियों में नमक का इस्तेमाल नहीं किया है अगर आपको नमक कम लगता है तो थोड़ा सा नमक आप ऐड कर सकते

हैं तो अब हम चलते हैं अपने गैस के फ्लेम की ओर फटाफट से अपने चीला को बनाकर रेडी कर लेते हैं तो पैन में हम डालेंगे आधा चम्मच ऑयल और इसे हम ऑयलिंग ब्रश से अच्छे से फैला लेंगे तो यहां पर मैं नॉन स्टिकी पैन का इस्तेमाल कर रहा हूं अगर आपके पास

नॉर्मल घर का तवा है तो उस पर भी आप बना सकते हैं तो एक जगह हम बैटर को डालेंगे और बिल्कुल हल्के हाथों से चारों तरफ इसे फैला लेंगे बैटर की कंसिस्टेंसी आप देख सकते हैं बहुत ही अच्छे से यह फैल रहा है तो आपको बैटर ऐसा ही रखना है कि वह फैल

जाए ऐसा ना हो कि एक ही जगह पर चिपका रहे तो इसे हमने 20 से 30 सेकंड तक एक साइड से पकने देना है जब ऐसा लगे आपको कि यह ऊपर से हल्का सा सूख गया है तो इसके ऊपर से भी आप हल्का-हल्का ऑयल लगा दें तो यह ऊपर से

बिल्कुल ड्राई हो गया है तो इसके ऊपर हम हल्का-हल्का ऑयल लगा देंगे और इसे अब हम के दूसरी साइड से भी पका लेंगे तो यह देखिए ऐसे आप चारों तरफ से पहले निकाल ले उसके बाद आपका चीला बहुत ही आसानी से निकल जाएगा चिपके नहीं तो ये नीचे से बिल्कुल

अच्छे से पक गया है तो अब हम इसे पलट के दूसरे साइड से अच्छे से पका लेंगे तो थोड़ा-थोड़ा आप ऊपर से इसे दबाते हुए पकाए ना तो यह चारों तरफ से अच्छे से सकेगा तो चीला बनाते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि गैस के फ्लेम को मीडियम टू

लो रखें कोई भी चीला बनाए आप बेसन का बनाए गेहूं के आटे का बनाए या फिर कोई भी चीला बनाए उसे आप हमेशा मीडियम टू लो फ्लेम पर बनाएं तो यहां पे हमारा चीला बिलकुल अच्छे से पक गया है तो इसे हमने निकाल लिया है

तो फिर से हम थोड़ा सा ऑयल डाल के बैटर को फैला लेंगे और दूसरे चीला को भी बनाकर रेडी कर लेंगे तो यह चीला काफी ज्यादा हेल्दी है एक तो यह गेहूं के आटे से बना है और इसमें ऑयल का इस्तेमाल बहुत ही कम मात्रा में किया है हमने तो आप चाहे तो

इसे बटर में भी बना सकते हैं या फिर देसी घी में भी बना सकते हैं तो दूसरे साइड से भी हमने चिला को पलट के पका लिया है तो यहां पे हमने सेम प्रोसेस से अपने सभी चीला को बनाकर रेडी कर लिया है लग रहा है ना बिल्कुल मजेदार चीला यह चीला इतना

ज्यादा टेस्टी बनता है कि इसके साथ ना तो आपको दही की जरूरत है ना ही चाय की जरूरत है अगर आपके पास हो तो आप इस्तेमाल कर सकते हैं वरना यह ऐसे भी बहुत टेस्टी लगता है और बहुत ही सॉफ्ट बना है यह तो इसे मैं

आपको तोड़ के भी दिखाता हूं कि यह कितना सॉफ्ट है यह देखिए और बहुत ही ज्यादा टेस्टी है आप यकीन माने एक बार इसे बनाकर आप जरूर ट्राई करिएगा आपको भी बहुत मजा आने वाला है तो अगर आपको आज की यह रेसिपी अच्छी लगी हो तो वीडियो को लाइक और शेयर

जरूर कर दें और चैनल पे न्यू है तो चैनल को सब्सक्राइब कर लें तो मिलते हैं फिर से एक और मजेदार रेसिपी के साथ तब तक के लिए बाय बाय टेक केयर