Aaj ke vlog mein, Mai aapke sath share karne vali hu 7 Homemade healthy spreads and dips, Aur mai aapke sath share karungi 7 different type ki spreads recipes jo aap apne bacho ko wraps, bread mein acha sa snack bana kar de sakte hai. Aapko bhi ye try karna chahiye aur homemade healthy spreads ke liye ap mera yeh video dekhe. Mujhe umeed hai ki apko pasand aayega ye vlog
Watch my other videos:
#7HomemadeHealthySpreads #HomemadeMayonnaise #NutellaRecipe #Vlogging #DailyVlog #HealthyRecipes #Vlog #Fitness #Health #Lifestyle #ShapeUpYourLife
homemade healthy dips,healthy dips,homemade mayo recipe,chilli lime mayo recipe,mint mayonnaise recipe,creamy chickpea hummus recipe,broccoli hummus recipe,chili lime sauce recipe,recipe videos,easy dip recipes,dip recipe,dips,healthy recipes,healthy dip recipes,homemade nutella recipe,nutella recipe,nutella,how to make nutella,homemade mayonnaise,how to make mayonnaise,nutrition,vlog,lifestyle,health,healthy lifestyle,indian family,shape up your life
Please follow me on
Facebook – https://www.facebook.com/shapeupyourlife15/
Instagram- https://instagram.com/kiranthakurofficial_?igshid=YmMyMTA2M2Y=
Subscribe to my channel for more interesting videos, and don’t forget to click the bell icon for regular notifications.
#shapeupyourlife
हेलो एवरीवन वेलकम बैक टू शेप अप योर लाइफ तो आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं सेवन हेल्दी स्प्रेड आइडियाज जिन्हें आप एज ए डिप भी यूज़ कर सकते हैं या फिर मेयोनेज़ की तरह भी यूज़ कर सकते हैं क्योंकि जो मेयोनेज़ हमें मार्केट से मिलती है उसमें
बहुत सारा ऑयल होता है और वो ऑयल हमारी हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता तो घर पे ही बहुत ही हेल्दी वे में हम अलग-अलग फ्लेवर्स ऐड करके बहुत तरह की स्प्रेड्स बना सकते हैं जिन्हें आप अपने या अपने बच्चों के लिए हेल्दी रोल्स
हेल्दी रैप्स बनाने के लिए या फिर ब्रेड स्लाइस पे लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं तो चलिए बिना देर किए वीडियो शुरू करते [संगीत] [प्रशंसा] हैं हेल्दी स्प्रेड की पहली रेसिपी शुरू करने से पहले हम ताहिनी बनाएंगे ताहिनी की रेसिपी में ऑलरेडी आपके साथ एक ब्लॉग में
शेयर कर चुकी हूं ताहिनी का टेस्ट बहुत बढ़िया होता है और बहुत सारी स्प्रेड्स में फ्लेवर देने के यह काम आती है और इसे बनाने के लिए बहुत सारा टाइम या बहुत सारी मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती तो ताहिनी बनाने के लिए हमें सिर्फ वाइट तिल चाहिए
तो वाइट तिल को हमने रोस्ट कर लेना है उसके बाद इसमें हम फ्लेवर के लिए थोड़ा सा सॉल्ट ऐड करेंगे मैंने रॉक सॉल्ट डाला है और उसके बाद हम इसमें ऑलिव ऑयल डालेंगे ऑलिव ऑयल इतना कि इसका एक स्मूथ सा पेस्ट रेडी हो जाए और बस इसका एक स्मूथ सा पेस्ट
बना के किसी कंटेनर में से बंद करके अपने फ्रिज में रख लीजिए आप इसे वैसे भी किसी ब्रेड स्लाइस पे लाकर खा सकते हैं या फिर स्प्रेड में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं तो ताहिनी के बाद हम सबसे पहले बनाएंगे चिली लाइम सॉस जिसका इस्तेमाल हम
किसी भी फूड के ऊपर फ्लेवर देने के लिए कर सकते हैं या फिर उसका इस्तेमाल हम किसी भी सैलेड की ड्रेसिंग के लिए कर सकते हैं और इसे बनाने के लिए सबसे पहले हम ग्राइंडर जार में थोड़ा सा दही ऐड करेंगे साथ ही थोड़ा सा पनीर डालेंगे दो-तीन कलियां
मैंने यहां पे लहसुन की डाली है हॉट सॉस डाली है यानी कि रेड चिल्ली सॉस का इस्तेमाल आप कर सकते हैं एक चम्मच मैंने इसमें हनी डाला है साथ ही इसमें डालेंगे थोड़ा सा लेमन जूस सॉल्ट डालेंगे अकॉर्डिंग टू टेस्ट और इसे ग्राइंड कर लेंगे और बस जो छोटी-छोटी केचप की बोतल्दा
उनमें आप इसको फिल करके रख सकते हैं कोई भी अपनी मनपसंद का जो फूड है उसके ऊपर आप इसको पोर कर सकते हैं या किसी रैप के ऊपर डाल सकते हैं जैसा कि मैंने आपको कहा कि आप किसी भी सैलेड की ड्रेसिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं अपने घरों में
वीक में एक बार हम लोग वाइट चने जरूर बनाते हैं और जब भी आप बनाएं थोड़े से वाइट चने अलग से निकाल के रख लीजिए क्योंकि बहुत तरह की स्प्रेड्स में इनका इस्तेमाल होता है बहुत ही स्मूथ टेक्सचर आता है चने के साथ तो चलिए कुछ वाइट चनों
का ही इस्तेमाल करते हुए हम बनाएंगे मिंट मेव यह वो स्प्रेड है जो मेरी फैमिली में बहुत ज्यादा पसंद की जाती है इसके लिए ग्राइंडर जार में हमने दही डालना है पनीर डालना है साथ में डालेंगे कुछ काजू कुछ चने डालेंगे नमक डालेंगे दो-तीन कलिया लहसुन की साथ ही मैंने बहुत सारा हरा
धनिया डाला है और कुछ पुदीना के पत्ते अब आप चाहे तो दोनों ऐड कर सकते हैं या फिर आप इसे सिर्फ धनिया पत्ता या सिर्फ पुदीना पत्ता के साथ भी बना सकते हैं स्पाइसी खाना चाहें तो आप इसमें हरी मिर्च भी डाल सकते हैं या फिर काली मिर्च का इस्तेमाल
भी कर सकते हैं ग्राइंड करके इसे किसी कंटेनर में निकाल के रख लीजिए और साथ ही गार्निश कीजिए पिज्जा सीजनिंग और चिल्ली फ्लेक्स के साथ स्प्रेड हम घर पर कोई भी बनाए क्योंकि उसमें पनीर का इस्तेमाल होता है और कई स्प्रेड्स में तो मिल्क का
इस्तेमाल भी होता है तो फ्रिज में आप इसको स्टोर जरूर करिए लेकिन साथ ही उतनी ही बनाइए जितनी आपकी एक वीक में खत्म हो जाए अगर फ्रिज में आपके पास हेल्दी स्प्रेड्स रेडी हैं तो बहुत ही जल्दी आप कोई हेल्दी ब्रेकफास्ट रेडी कर सकते हैं या फिर
हेल्दी स्नैक्स भी रेडी कर सकते हैं बच्चों के लिए तो चलिए अब बनाते हैं बच्चों को बेहद पसंद आने वाली चिली चीजी मेयोनेज़ बहुत ही इजी रेसिपी है जिसे बनाने के लिए सिर्फ चार से पांच चीजों का इस्तेमाल होता है ग्राइंडर जार में सबसे पहले पनीर डालेंगे उसके बाद
डालेंगे मोजरेला चीज और मोजरेला चीज प्रोसेस्ड चीज के मुकाबले कहीं ज्यादा बेटर है साथ ही मैंने इसमें डाली है तीन से चार सूखी लाल मिर्च जिन्हें मैंने पानी में थोड़ी देर के लिए भिगो दिया था उसके बाद नमक काली मिर्च का पाउडर पेस्ट को बिल्कुल स्मूथ करने के लिए डालेंगे थोड़ा
सा दूध बस इन सभी चीजों को अच्छे से ग्राइंड कर लेना है एक बहुत ही टेस्टी और हेल्दी सी स्प्रेड आपके पास रेडी है बस इसे गार्निश कर दीजिए पिज़्ज़ा सीजनिंग चिल्ली फ्लेक्स और साथ में कुछ हरा धनिया भी आप ऐड कर सकते [संगीत] हैं नटेला बच्चों की कितनी फेवरेट होती है
शायद ही मुझे बताने की जरूरत नहीं लेकिन वो महंगी कितनी होती है यह हम सब जानते हैं और उसमें ऑयल कौन सा इस्तेमाल होता है कैसी शुगर इस्तेमाल होती है वो हमें नहीं पता तो चलिए घर पे बनाते हैं फटाफट से हेल्दी वाली नटेला जिसे हम अलग-अलग चीजों
के साथ बना सकते हैं तो सबसे पहले हम बनाएंगे बादाम और काजू के साथ तो बादाम मैंने रोस्ट कर लिए हैं तो बराबर मात्रा में लिए हैं मैंने आधा कप बादाम तो आधा आधा कप काजू दोनों को रोस्ट करके अलग-अलग ग्राइंड कर लेना है उसके बाद दोबारा से
इनको ग्राइंडर जार में इकट्ठा डाल देंगे और मीठे के लिए मैंने इस्तेमाल की है आधा कप देसी खांड और 1/4 कप इसमें डालेंगे हम कोको पाउडर और साथ ही इसमें डालेंगे वनीला एसेंस और दूध डाल के इसको हम ग्राइंड कर लेंगे थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालिए जब तक
कि इसका एक स्मूथ टेक्सचर नहीं बन जाता और बस किसी ग्लास जार में इसे स्टोर करके फ्रिज में रख लीजिए बच्चे आपके खुश हो जाएंगे ये बनी है काजू और बादाम के साथ ऐसे ही आप पीनट्स के साथ मतलब पीनट्स को रोस्ट करके भी बना सकते हैं इसके अलावा हम
चना को रोस्ट करके बना सकते हैं जैसे कि बॉयल चना है आपने उनको बॉयल कर लिया उसके बाद इसको हम रोस्ट करेंगे चाहे तो आप इसको ओवन में रोस्ट कर सकते हैं या एयर फ्रायर में रोस्ट कर सकते हैं या वैसे भी किसी बर्तन में आप इसे भून सकते हैं भून जाएं
उसके बाद इसको हमने ग्राइंडर जार में डाल के ग्राइंड कर लेना है इसका पाउडर बन जाएगा उसके बाद इसमें डालेंगे हम देसी खांड और साथ डालेंगे कोको पाउडर वनीला एसेंस लेकिन इसमें हम दूध नहीं डालेंगे दूध की जगह पे डालेंगे ऑलिव ऑयल और उतना तेल जिससे कि इसका एक स्मूथ टेक्सचर बन
जाए और बस इसे भी आप किसी ग्लास जार में स्टोर कर लीजिए और फ्रिज में रख दीजिए और एंजॉय [संगीत] कीजिए चलिए अब बनाते हैं ब्रोकली हमस जब हम घर पे बना रहे हैं तो क्यों ना हम अलग-अलग तरह के फ्लेवर्स ट्राई करें तो ब्रोकली को इस तरह से आप थोड़ा सा पानी
डाल के बॉईल भी कर सकते हैं या फिर इसको स्टीम भी कर सकते हैं और ठंडा करके इसको हम ग्राइंड करेंगे ब्रोकली एक वेजिटेबल है इसके साथ देखो हम स्प्रेड बना रहे हैं आप चाहें तो सब्जियों की जगह पे दालों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं अलग-अलग तरह की
स्प्रेड्स बनाने के लिए तो ब्रोकली को ग्राइंड कर लिया उसका पेस्ट रेडी हो गया उसके बाद ताहिनी जो हमने सबसे पहले बनाई थी सेसमी सीड के साथ वो ऐड की है लेमन जूस डाला है नमक डाला है काली मिर्च का पाउडर और थोड़ा सा ऑलिव ऑयल बस दोबारा से इसको
एक बार ग्राइंड कर लीजिए और स्टोर कर लीजिए किसी गिलास जार में स्प्रेड करना मत भूलिए पिज़्ज़ा सीजनिंग और साथ में चिल्ली फ्लेक्स एंजॉय कीजिए एक सिंपल सी क्रीमी हमस बनाते हैं वाइट चना के साथ तो वाइट चना लिए मैंने ग्राइंडर जार में उसके बाद इसके ऊपर
डालेंगे हम वही ताहिनी और साथ में डालेंगे नमक काली मिर्च का पाउडर लेमन जूस पानी या दूध डालने की जरूरत नहीं है इसमें डालेंगे कुछ आइस क्यूब्स और बस इसे ग्राइंड कर लीजिए और स्टोर कर लीजिए किसी ग्लास जार में लेकिन ऊपर से पोर करना मत भूलिए पिज़्ज़ा सीजनिंग एंड चिल्ली फ्लेक्स इस
क्रीमी हमस को और भी ज्यादा क्रीमी करने के लिए आप इसमें ऐड कर सकते हैं थोड़ा सा ऑलिव [संगीत] ऑयल तो चलिए वीडियो का एंड करते हैं एक बेल पेपर स्प्रेड के साथ जिसे बनाएंगे हम रेड बेल पेपर के साथ और रेड शिमला मिर्च पे थोड़ा सा ऑयल अप्लाई करके उसे हम ओवन
में एयर फायर में या फिर ऐसे भी फ्लेम के ऊपर रोस्ट कर लेंगे उसके बाद इसका छिलका सारा उतार देना है हमने फिर इसको हम ग्राइंड करेंगे लेकिन उसके पहले हमें थोड़ा सा तड़का रेडी करेंगे तो तेल में सिर्फ मैंने काट के डाला है लहसुन और साथ
में प्याज नमक डाल देंगे टेस्ट के लिए हल्का ब्राउन होने तक इसे भून लेना है और बस लाल शिमला मिर्च को जिसे हमने रोस्ट किया है साथ ही वो प्याज जो हमने रोस्ट किया है कुछ वाइट चना डाल देंगे नमक डाला है काली मिर्च का पाउडर कुछ लेमन जूस और
साथ ही ऑलिव ऑयल सब चीजों को ग्राइंड कर लीजिए और बेल पेपर स्प्रेड आपके पास रेडी है एंजॉय कीजिए इन सभी हेल्दी स्प्रेड्स में से सबसे ज्यादा पसंद आपको कौन सी आई मुझे बताना बिल्कुल नहीं भूलिए और मैं मिलूंगी आपसे अब नेक्स्ट वीडियो में टिल देन बाय बाय टेक केयर एंड स्टे [संगीत]
हेल्दी
