आज हम सूजी और ओट से बहुत ही हेल्दी और
टेस्टी नाश्ता तैयार करेंगे इससे हम एक
नहीं दोदो नाश्ता तैयार करेंगे इसे आप
ब्रेकफास्ट के लिए बना सकते हैं नहीं तो
टिफिन में भी लेकर जा सकते हैं तो चलिए
रेसिपी को शुरू करते
हैं तो सबसे पहले मैं एक बल में ले रही
हूं एक कप ओट्स एक कप सूजी और एक कप दही
मैंने यहां पर इंस्टेंट ओट्स लिया है और
इसे हम अच्छे से मिक्स कर लेंगे
और यह जो बैटर है यह अभी काफी गाढ़ा है तो
इसमें मैं डाल रही हूं आधा कप पानी तो इसे
अच्छे से मिक्स कर लेते
हैं और इस बैटर को हम थोड़ा सा गाढ़ा
बनाएंगे इस तरह से तो अभी इसे कवर करके
15-20 मिनट के लिए रख देते हैं और 15 20
मिनट के बाद इसमें हम कुछ वेजिटेबल्स ऐड
करेंगे तो मैं इसके साथ मिला रही हूं एक
बारीक कटा हुआ प्याज आधा काप पत्ता गोभी
थोड़ा सा करा हुआ गाजर और कैप्सिकम और डाल
रही हूं स्वाद अनुसार नमक थोड़ा सा चिली
फ्लेक्स और काली मिर्च पाउडर तो अभी सब
कुछ अच्छे से मिक्स कर लीजिए अगर बैटर
ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें आप थोड़ा सा
पानी डाल सकते हैं तो अगर आप चाहे तो
इसमें थोड़ा सा इनो नहीं तो बेकिंग सोडा
भी डाल सकते
हैं तो यह बैटर तैयार है कुछ इस तरह का
बैटर हम तैयार करेंगे तो मैंने यहां पर एक
सैंडविच में कर लिया है यह तो सबके पास
होता है तो इसे पहले अच्छे से ऑयल से
ग्रीस कर लीजिए
फिर हम इसमें बैटर को डाल
देंगे और इसे इस तरह से स्प्रेड कर
[संगीत]
लीजिए तो अभी इसे कवर कर देते हैं और इसे
कवर करके हम कुक करेंगे पाच से छ मिनट के
लिए नहीं तो तब तक करें जब तक ये अच्छे से
कुक ना हो जाए वो डिपेंड होता है आपका
सैंडविच मेकर के ऊपर तो मैंने इसे 5 मिनट
के लिए कुक किया है तो यह हमारा ओटस सूजी
सैंडविच तैयार है और जब यह ठंडा हो जाए तब
आप इसे इस तरह से निकाल लीजिएगा तो इस
सैंडविच को आप जरूर ट्राई कीजिएगा यह बहुत
जल्दी बन जाती है और बहुत हेल्दी भी होती
है और अगर आप चाहे तो इसके ऊपर थोड़ा सा
चीज ग्रेट करके डाल सकते हैं और ये जो बचा
हुआ बैटर है इससे हम बनाएंगे चीला तो अभी
मैं इसके साथ मिला रही हूं थोड़ा सा ग्रेट
करा हुआ अदरक थोड़ा सा हरी मिर्ची और हरा
धनिया और इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए और
इसके साथ मैं थोड़ा सा पानी भी डाल रही
हूं क्योंकि इस बैटर को थोड़ा सा पतला कर
लेना है सैंडविच बनाने के लिए य बैटर
बिल्कुल परफेक्ट है लेकिन जब आप चीला बनाए
तब आप इसे थोड़ा सा पतला कर लीजिएगा तो
अभी मैंने यहां पर एक पैन लिया है इसे हम
ऑयल से ग्रीस कर लेंगे और चीला बनाने के
लिए भी तेल बहुत कम लगता है और जब पैन
गर्म हो जाए तब आप इसमें बैटर को डाले और
इसे इस तरह से थोड़ा सा फैला
लीजिए तो अब हम इसे एकदम लो फ्लेम में तीन
से चार मिनट के लिए पकाए इसे कवर करने की
जरूरत नहीं है बस फ्लेम को लो रखें और
इसके ऊपर भी हम थोड़ा सा ऑयल डाल देंगे और
जब ऊपर से ड्राई हो जाए तब आप इसे फ्लिप
करें और इस साइड से भी एकदम लो फ्लेम में
तीन से चार मिनट के लिए पका
[संगीत]
लीजिए तो यह चीला तैयार है तो इसे एक अलग
प्लेट में निकाल लेते हैं और इसी तरह से
हम बाकी चीले को भी तैयार कर लेंगे
[संगीत]
दोनों रेसिपी बहुत ही हेल्दी और टेस्टी
होती है तो आप इसी तरह से बना सकते हैं आप
इसे ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं नहीं तो
टिफिन में भी लेकर जा सकते हैं और अगर आप
वेट लॉस करना चाहते हैं तो आप इसे बना
सकते हैं और अगर आप मेरे चैनल में नए हैं
और अभी तक मेरे चैनल में सब्सक्राइब नहीं
किए तो प्लीज सब्सक्राइब करें और बेल आइकन
को जरूर प्रेस करें ताकि मेरे सारे नए
अपडेट्स आपको मिलते रहे थैंक यू
