Hi 😊 Please Click 👉🏻 – https://signup.natashamohan.com/ To Know more about My PAID Weight Loss program
Website – https://www.natashamohan.com/
Mobile No – +91 88822 50336, +91 93548 03384
WhatsApp – +91 70118 63769, +91 93548 03384
सुषमा जी और उनके हस्बैंड को डायबिटीज की प्रॉब्लम थी जब उन्होंने मेरा वेट लॉस प्रोग्राम जवाइन करा लेकिन उनको पुलाव खाने का बहुत ही ज्यादा शौक था तो इस तरह से मैंने उनको बना के दी ऑयल फ्री पुलाव की रेसिपी खैर अब वो खाते-पीते अपना वेट लूज कर रहे हैं तो मैंने सोचा कि आप लोगों के साथ ये वाली इंटरेस्टिंग टेस्टी हेल्दी रेसिपी क्यों ना शेयर की जाए जिसका ग्लामिक इंडेक्स भी बहुत ज्यादा नहीं है और ये इतनी हेल्दी है कि आप चाहे तो इसको हफ्ते में तीन से चार बार भी खा सकते हैं क्योंकि यह है कंप्लीट ऑयल फ्री तो आइए इस रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले मैंने पैन में बिना तेल के डाल दिए हैं पनीर के क्यूब्स इनको हमने ड्राई रोस्ट कर लेना है जब तक इनका कलर ना चेंज हो जाए अब हम लेंगे पैन के अंदर जीरा यहां पर बिना तेल के ही मैं जीरा को सौते कर रही हूं और अब मैं इसके अंदर डाल दूंगी प्याज जो कि है बारीक बारीक कटा हुआ यहां पर तकरीबन मैंने दो बड़े चम्मच तक प्याज लिया है और यह जो हम पूरी क्वांटिटी बना रहे हैं इस मजेदार टेस्टी पुलाव के लिए यह है दो जन के लिए सुषमा जी और उनके हस्बैंड दोनों मिलके इस बिरयानी को बहुत एंजॉय करके खाते हैं तो आइए अब हमने पैन में डाल दिया है टमाटर और मैं डाल रही हूं और भी ज्यादा सब्जियां यहां पर मैं डाल रही हूं हरी शिमला मिर्च और मैं डाल रही हूं गाजर अब हम इसके अंदर डालेंगे बारीक कटी हुई बींस भाई सब्जियां जितनी ज्यादा डालेंगे उतना ज्यादा फायदा मिलेगा विटामिंस और मिनरल्स की मात्रा से भरपूर होती हैं ये इनके अंदर पाए जाते हैं माइक्रो न्यूट्रिएंट्स जिसका संतुलन अगर हमारे शरीर में बिगड़ जाए तो हमें ओवर ईटिंग की समस्या या फिर शुगर क्रेविंग की समस्या से जूझना पड़ता है तो ऐसा नहीं अब सब्जियों के साथ ही खाना खाना सीखिए अब मैंने इसके अंदर डाल दी है हरी मिर्ची और मैंने डाल दी है फूल गोभी अब मैंने वही पनीर डाल दिया है जो कि सोटे किया हुआ था थोड़ी देर सब्जियों को पकाए दो से 3 मिनट फिर मैंने 100 ग्रा ओट्स डाल दिए हैं यहां पर ये वाले ओट्स हैं एकदम प्रीमियम क्वालिटी टी के रोल्ड ओट्स ये बिल्कुल ऑर्गेनिक है अगर आप चाहें तो यह वाले ले सकते हैं या इंस्टेंट ओट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं लेकिन रोल्ड ओट्स का जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स है वो बहुत कम होता है और जिन लोगों को डायबिटीज की प्रॉब्लम है उनके लिए रोल्ड ओट्स ही फायदेमंद है अब डाल देते हैं इसके अंदर चंद मसाले जो अमूमन तौर पे आपके घर पर अवेलेबल होते ही हैं लाल मिर्च का पाउडर है धनिया पाउडर है गरम मसाला है और नमक है थोड़ी देर इसको ड्राई रोस्ट करेंगे कि ये ओट्स भी अच्छे से करारे पक जाए अब हम इसके अंदर डाल देंगे तकरीबन दो कप पानी एक कप ओट्स के लिए मैंने इस्तेमाल किया है दो कप पानी अगर आप इसकी क्वांटिटी बढ़ाना चाहते हैं या फिर घटाना चाहते हैं तो उसी हिसाब से आप मेजरमेंट को एडजस्ट कर सकते हैं बस अब इसको ढक कर पकाए तीन से 4 मिनट के लिए 5 मिनट भी लग सकते हैं धीमी आंच पर और ये देखिए बढ़िया सी टेस्टी सी ऑयल फ्री बिरयानी तैयार है चाहे आपको डायबिटीज है बी बीपी की प्रॉब्लम है पीसीओएस है या फिर हाई कोलेस्ट्रॉल है ये है परफेक्ट चॉइस जरूर ट्राई करिएगा
