hi friends 🤗
Jai Shree Krishna ❤️
aaj humne banaya h yeh easy and tasty moong dal toast healthy breakfast recipe
weight loss recipe
healthy breakfast recipes
moong dal toast without toaster
#moongdaltoast #moongdal #avikakitchen #weightlossrecipe #healthybreakfastrecipe #nobreadsandwich
हाय फ्रेंड्स जय श्री कृष्णा वेलकम टू अविक किचन और आज हमने ब्रेकफास्ट में बनाया है यह प्रोटीन से पैक्ड मूंग दाल का टोस्ट वो भी बिना टोस्टर के तो चलिए देखते हैं इसे कैसे बनाना है सबसे पहले हमने लिया है यहां पे मूंग दाल मूंग दाल को हमने दो घंटे भिगो के रखा है अगर आपके पास समय कम हो तो आप आधे घंटे के लिए इसे गर्म पानी में भिगो के रखें फिर हम इसे दो बार वश कर लेंगे अब हम ले लेंगे एक मिक्सर उसमें हम मूंग दाल को डाल देंगे यहां पर आप छिलके वाली मूंग दाल का भी यूज कर सकता है मैंने यहां पर बिना छिलके वाली मूंग दाल का यूज किया है अब हम इसमें डाल रहे एक इंच अदरक का टुकड़ा और एक हरी मिर्च फिर हम इसमें डालेंगे स्वाद अनुसार नमक आधा चम्मच जीरा और थोड़ा सा पानी डाल के इसे पीस लेंगे यहां पर हमने एकदम बारीक पीस लिया है इसे अब इसे साइड रखेंगे और पनीर और वेजी की एक स्टफिंग बना लेंगे यहां पर हम पनीर को ग्रेट कर लेंगे फिर उसमें डालेंगे अपनी मनपसंद सब्जियां मैंने यहां पर डाला है अनियन गाजर कॉर्न और कैप्सिकम सबको मैंने बारीक कट करके डाला है फिर हम इसमें डाल देंगे धनिया नमक और लाल मिर्च पाउडर और हमारी पनीर की स्टफिंग तैयार है मूंग दाल के बैटर में हम डालेंगे पिंच सोडा इसे मिक्स कर लेंगे तवे प डालेंगे थोड़ा सा तेल फिर हमारे मूंग दाल का बैटर इस तरह से डाल देंगे फिर इसके ऊपर पनीर की स्टफिंग डाल देंगे और फिर से मूंग दाल का बैटर डाल देंगे इसे ढक के दो से तीन मिनट पकाए और फिर पलट देंगे फिर से ढक के दो-तीन मिनट पकाए अ ये अंदर से पक चुका है ऊपर से कड़क करने के लिए टोस्ट वाला इफेक्ट देने के लिए हम इसके ऊपर भार रखेंगे तो इस तरह से थाली रख के वजन रख देंगे और यह देखिए अच्छे से टोस्ट हो चुका है यह और इस तरह से हमने बिना टोस्टर के ही मूंग दाल का टोस्ट बना लिया है एकदम क्रिस्पी बना है अंदर से टेस्टी भी है और यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है इसी तरह से दूसरा टोस्ट भी रेडी कर लेंगे इसे हमने सर्व किया है ग्रीन चटनी के साथ जो मैंने धनिया पुदीने की चटनी बनाई है अगर आपको मेरी वीडियो हेल्पफुल रही हो तो मेरे चैनल को सब्सक्राइब करें इस वीडियो को लाइक करें और अपने फ्रेंड्स एंड फैमिली के साथ शेयर जरूर करें थैंक्स फॉर वाचिंग बाय बाय मिलते हैं अगली वीडियो में जय श्री कृष्णा
