Spinach And Corn Sandwich | Spinach And Corn Cheese Sandwich Recipe | Sandwich Recipe – Reena Ki Rasoi
#sandwich #cornsandwich #cheesesandwich #spinachandcornsandwich #spinachandcorncheesesandwich #sandwichrecipe #breakfastrecipes
सामग्री
– ६ ब्रेड के स्लाइस
– ६ चीज़ स्लाइस
-१ कप पालक कटा हुआ
– १/२ कप स्वीट कॉर्न उबली हुई
– १ बड़ा चम्मच मक्खन
– १ छोटा चम्मच मक्खन पालक पकाने के लिए
– ३/४ छोटा चम्मच कुटी लाल मिर्च
– १/२ छोटा चम्मच लहसुन पाउडर
– १/२ छोटा चम्मच सफ़ेद मिर्च
– नमक स्वादानुसार
– १/२ कप ठंडा दूध
– १/२ बड़ा चम्मच मैदा
विधि
– पैन मै मक्खन गरम कर पालक को २ – ३ मिनट के लिए भून ले और अलग से निकलकर रख ले |
– अब पैन मै फिर से मक्खन गरम करे और मैदे को १ मिनट के लिए धीमी आँच पर भूने |
– अब दूध डालकर अच्छे से मिला दे साथ ही कुटी लाल मिर्च, लहसुन पाउडर, सफ़ेद मिर्च, नमक, पालक और स्वीट कॉर्न डालकर ठंडा होने तक पकाए और पूरी तरह ठंडा होने दे |
– अब एक ब्रेड स्लाइस लेकर चीज़ रखे और मिश्रण को अच्छे से चीज़ के ऊपर फैला दे |
– ऊपर से एक और चीज़ स्लाइस रखे और दूसरी ब्रेड से कवर कर दे और ब्रेड के ऊपर मक्खन लगा दे |
– पैन मै मक्खन वाली तरफ़ से सैंड्विच को रखे और दूसरी तरफ़ भी मक्खन लगा कर दोनो तरफ़ से कुरकुरा होने तक पकाए और तिकोना काट कर गरम परोसे |
