LAUKI KI MUTHIYA RECIPE | लौकी की मुठिया | HEALTHY STEAMED BOTTLEGOURD SNACKS | Indra’s Oven healthy snacks | Healthy snacks recipe | Steamed Recipes

** सामग्री (आटा के लिए ) **
लौकी – 450ग्राम(कद्दूकस की हुई)
गेहूं का आटा – 1-1/2 कप
सूजी – 3/4 कप
बेसन – 3/4 कप
हरी मिर्च – 2
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
धनियां पाउडर – 1/4 चम्मच
तेल – ¼ कप
नमक – स्वादानुसार
चीनी – 2 चम्मच
खाना सोडा – आधा चम्मच
हरा धनियां – 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

** तड़के के लिए **
तेल – 2 टेबल स्पून
जीरा – 1/2 चम्मच
राई – 1 चम्मच
तिल – 1 टेबल स्पून
करी पत्ता – 7-8
हींग – 2 पिंच
नमक – एक चौथाई चम्मच
नीबू – 1/2 नीबू का रस या आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
हरा धनियां – 1 टेबल स्पून(बारीक कटा हुआ)

** विधि **
किसी बर्तन में आटा, सूजी और बेसन निकाल लीजिये, कद्दूकस की गई लौकी और दी गई सारी सामग्री मिला कर मुलायम आटा गूथ लीजिये, अगर आवश्यकता हो तब लौकी से निकला हुआ जूस डालकर मिलाइये.
हाथ पर तेल लगाकर आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़िये और बेलनाकार मुठिया बनाइये, सारे आटे से इसी प्रकार की सारी मुठिया बनाकर तैयार कर लीजिये. इन मुठिया को किसी भी बर्तन में पानी भरकर स्टैन्ड रखकर, छलनी में मुठिया रख कर पानी के बर्तन को ढककर भाप से पका सकते हैं, लौकी की मुठिया को भाप में लगभग 15 – 20 मिनिट पका लीजिये (टैस्ट के लिये कि मुठिया पक गये है मुठिया के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, यदि चाकू से आटा नहीं चिपकता तो मुठिया पक गये हैं).
लौकी की मुठिया थोड़ी ठंडी होने पर आधा इंच मोटे टुकड़े में काट लीजिये. अब इन टुकड़ों को तड़का लगाना है. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, राई, तिल, करी पत्ता और हींग डाल दीजिये, जीरा राई तड़्कने के बाद, कटे हुये मुठिया डालिये, नमक, नीबू का रस और हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और 4-5 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये.
लौकी की मुठिया तैयार है. गरमा गरम लौकी की मुठिया, हरे धनिये या पोदीना की चटनी के साथ खाइये.
इसी प्रकार से आटे में मैथी, पालक या पत्तागोभी मिला कर मैथी मुठिया (Methi Ki Muthia), पालक मुठिया (Palak Ki Muthia) और पत्ता गोभी मुठिया बनाये जाते हैं.