High Protein Sprouts Dosa – Healthy Breakfast-Weight Loss Recipe-Sprouted Green Moong Dal Pesarattu @RecipeADDAByMegha
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि रोज सुबह
आपको एक ही बात सताती है कि हस्बैंड और
बच्चे को टिफिन में ऐसा क्या बनाकर दिया
जाए जो झटपट बनके तैयार हो जाए खाने में
टेस्टी भी लगे और साथ ही साथ हेल्दी भी हो
तो आज की यह जो रेसिपी है यह एकदम परफेक्ट
ऑप्शन है लंच बॉक्स के लिए और यह जो
रेसिपी है यह बहुत ही टेस्टी लगती है
बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और
काफी कम टाइम में यह बनके तैयार हो जाती
है तो इसके लिए हम बड़े वाले मिक्सी जार
में दो कटोरी जितने स्प्राउट्स ऐड कर
देंगे तो यहां पर मैंने साबुत मूंग के
स्प्राउट्स का इस्तेमाल किया है इसके बाद
जिस कटोरी से स्प्राउट्स लिए थे उसी सेम
कटोरी से मैंने एक चौथाई कटोरी बेसन ले
लिया है और एक चौथाई कटोरी ही मैंने इसमें
बारीक वाली सूजी का इस्तेमाल किया है इसके
बाद में एक छोटी चम्मच इसमें मैंने जीरा
ऐड कर दिया है और इसके बाद में एक चौथाई
कटोरी जितना इसमें पानी ऐड कर दिया है
ताकि ये जो सारी चीजें हैं ये आसानी से
एकदम फाइन पेस्ट जाए तो यह देख सकते हैं
आप कि मैंने यहां पर इसका बढ़िया सा पेस्ट
बनाकर तैयार कर लिया है अब हम इस पेस्ट को
किसी भी एक थोड़े बड़े साइज के बर्तन में
निकाल लेंगी इसके बाद क्या करेंगे कि
इसमें पानी ऐड करेंगे तो यहां पर मैंने
लगभग इस पूरी रेसिपी में दो से ढाई कटोरी
पानी का इस्तेमाल किया है जिस कटोरी से
मैंने स्प्राउट्स लिए हैं तो ये जो पानी
की क्वांटिटी है ये कम ज्यादा हो सकती है
मतलब अगर आपके स्प्राउट्स अच्छे से
अंकुरित हुए हैं तो वो कटोरी में कम आएंगे
तो पानी की क्वांटिटी कम जाएगी लेकिन अगर
स्प्राउट्स कम अंकुरित हुए हैं तो कटोरी
में ज्यादा स्प्राउट्स की क्वांटिटी आएगी
तो पानी की क्वांटिटी भी हो सकता है थोड़ी
ज्यादा लगे तो पानी यहां पर आप कम ज्यादा
कर सकते हैं लेकिन अगर किसी भी वजह से
पानी की क्वांटिटी ज्यादा हो जाती है तो
आप क्या करें कि इसमें दो से तीन टेबल
स्पून सूजी को मिक्सी जार में अच्छे से
पीस के ऐड कर दें मिक्स कर दें और इसके
बाद में आपका परफेक्ट सा बैटर बनके तैयार
हो जाएगा इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक ऐड
कर देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे और
इस तैयार बैटर को पाच से छ मिनट के लिए
साइड में रख देंगे ताकि ये जो सूजी और
बेसन है अच्छे से फूल जाए तवे को अच्छे से
गर्म कर लेंगे तो यहां पर मैंने नॉनस्टिक
तवे का इस्तेमाल किया है तवे को एक से दो
बूंद जितने ऑयल से अच्छे से ग्रीस कर
लेंगे और उसके बाद में ये जो ऑयल है इसे
हम अच्छे से टिशू पेपर से या फिर किसी भी
कपड़े से साफ कर देंगे इसके बाद जितने
बड़े साइज का डोसा बनाना है उतना बैटर तवे
पर ऐड कर देंगे और बैटर को तवे अच्छे से
फैला देंगे लो मीडियम फ्लेम पर डोसे को
अच्छे से सिकने देंगे जब डोसा ऊपर से
थोड़ा सा ड्राई दिखाई देने लगे तब हम डोसे
के ऊपर अच्छे से ऑयल ग्रीस कर देंगे और
इसके बाद में हम डोसे को अच्छे से सकने
देंगे जब इस तरह से ब्राउन ब्राउन स्पॉट्स
दिखाई देने लगे तब हम क्या करेंगे कि डोसे
को पलट देंगे और दूसरी साइड से भी डोसे को
अच्छे से सिकने देंगे तो यहां पर आप देख
सकते हैं ये जो डोसा है वो काफी अच्छे से
दोनों साइड से सप गया है और काफी बढ़िया
इससे कलर आ गया है काफी बढ़िया एकदम
क्रिस्पी सा ये दिखाई दे रहा है अब हम इस
तैयार डोसे को किसी भी एक प्लेट में निकाल
लेंगे इसके बाद में हम बाकी के डोसे
बनाएंगे तो पहला डोसा बनाते टाइम हमने तवे
को अच्छे से ऑयल से ग्रीस किया था लेकिन
बाकी के जब डोसे हम बनाएंगे तो हमें तवे
को ऑयल से ग्रीस करने की बिल्कुल भी जरूरत
नहीं है ऑयल ग्रीस करना वन टाइम प्रोसेस
है जब आप पहला डोसा बनाएं सिर्फ तभी ऑयल
ग्रीस करें बाकी के डोसे बनाते टा ऑयल
ग्रीज करने की जरूरत नहीं है इसके अलावा
आप चाहे तो डोसे का बैटर बनाते टाइम
मिक्सी जार में अदरक लहसुन हरी मिर्च भी
ऐड कर सकते हैं और मैंने यहां पर प्लेन
डोसे बनाए हैं आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद
की वेजिटेबल्स भी ऐड कर सकते हैं आलू का
मसाला बनाकर भी ऐड कर सकते हैं पनीर का
मसाला बनाकर भी ऐड कर सकते हैं या फिर आप
इसमें सिंपली चीज भी ऐड कर सकते हैं
बच्चों को चीज वाली चीजें काफी ज्यादा
पसंद आती है तो आप इसमें चीज ऐड करके और
स्पाइस मिक्स भी ऐड कर सकते हैं उससे ये
और भी ज्यादा टेस्टी लगेगा तो यहां पर आप
देख सकते हैं कि मैंने दूसरा डोसा भी
बनाकर आपको दिखा दिया है और दूसरा डोसा भी
एकदम परफेक्ट बनके तैयार हुआ है और काफी
ज्यादा ये क्रिस्पी दिखाई दे रहा है तो
इसी तरह से बाकी के सारे डोसे भी बनाकर
तैयार कर लेंगे तो ये जो डोसे हैं यह आप
किसी भी चटनी के साथ खा सकते हैं सॉस के
साथ खा सकते हैं बहुत ही टेस्टी लगते हैं
और काफी ज्यादा हेल्दी भी है तो एक बार आप
यह डोसे की रेसिपी बनाकर जरूर ट्राई करें
और अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई है तो
वीडियो को लाइक कर दें और अगर आप इस पेज
पर नए हैं तो पेज को फॉलो करना बिलकुल भी
ना भूलें थैंक्स फॉर वाचिंग
