खिचड़ी का नाम सुनते ही अगर आपको लगता है कि यह तो बीमारों के खाने की चीज है तो आपने शायद इस तरह से कभी खिचड़ी बनाई नहीं होगी जैसे मैं बनाने वाली हूं यह मेरी बहुत ही फेवरेट है मैं हर रोज इसको एक बार तो खा ही सकती हूं इतनी अच्छी मुझे लगती है तो इसको बनाने के लिए हमें चाहिए अदरक लहसुन हरी मिर्च प्याज शिमला मिर्च बींस आलू और साथ में मटर और मैंने चावल और मूंग दाल को पहले ही भिगो के रख दिया था देन मैंने कुकर में घी डाला और उसके बाद मैंने इसमें राई और जीरा डाला हींग भी डाल सकते हैं मेरे पास हींग खत्म थी तो मैंने नहीं डाली है उसके बाद मैंने जो भी सब सब्जियां चॉप करके रखी थी वो सारी सब्जियां एक-एक करके डाल दी एंड आप इसमें कोई भी सब्जी डाल सकते हैं जो भी आपको पसंद हो वह सारी सब्जी आप इसमें डाल सकते हैं एंड फिर मैंने इसमें डाला है हल्दी और उसके बाद मैंने इसमें जीरा और धनिया का पाउडर डाला है और मैंने कोई एक्स्ट्रा मसाला नहीं डाला है उसके बाद मैंने इसमें चावल और जो दाल का मिक्सचर था वो डाल दिया पानी इसमें थोड़ा सा ज्यादा डालना है क्योंकि ये खिचड़ी है तो पतली पतली बहुत अच्छी लगती है और यह बस कुकर लगा देना है और उसके बाद यह 10 मिनट में बनके तैयार हो जाएगी ब
