सैलेड की रेसिपी मैं पहली बार शेयर कर रहा हूं क्योंकि मुझे कोई सैलेड पसंद ही नहीं पर जब मैंने ये सैलेड ट्राई किया तो सची बता रहा हूं मुझे ये बहुत ज्यादा पसंद आया देखो इसे बनाना थोड़ा सा डिफिकल्ट लग सकता है आपको क्योंकि आपको इसमें कटिंग चॉपिंग बहुत करनी पड़ेगी पर अगर आपको कटिंग चॉपिंग करने में बोर नहीं होता तब तो आप इसे डेली बना के खाना पसंद करोगे तो देखो ज्यादा कुछ नहीं पांच-छह सब्जियां ले ली है मैंने और सबको ना ऐसे ही काटना है और जब आप टमाटर काटोगे तब टमाटर काटते टाइम ना आप एक बात का ध्यान रखना इसके जो बीच का हिस्सा बीच वाला रहता है ना वो मत काटना पर उसको फेक भी मत देना उसको आप सब्जी सब्जी बनाते टाइम यूज कर सकते हो और जैसे अभी तक सभी सब्जियों को काटा है वैसे ही प्याज को भी काट लेंगे फिर प्याज को काटने के बाद जितनी सब्जियां काटी थी सबको जमा कर लेंगे फिर इसे एक बर्तन में जमा करने के बाद मैंने चीज ले लिया है और बहुत सारा चीज मैं इसमें डाल दे रहा हूं चीज के साथ ओरिगैनो नमक चाट मसाला और मेयोनेज़ मेयोनेज़ ज्यादा भी नहीं दो से तीन चम्मच काफी रहेंगे