आज हम बनाएंगे एक हेल्दी गुजराती ब्रेकफास्ट की रेसिपी वो भी एक ट्विस्ट के साथ तो उसके लिए मैंने एक कप मूंग दाल और एक चौथाई कप लिया है चावल जिसको मैंने धोकर छ सात घंटे के लिए भिगो दिया था और अब हम इसे डालेंगे एक मिक्सर जार में साथ

में ब्लांच किए हुए पालक डालेंगे धनिया अदरक लहसुन और हरी मिर्च को डाल के थोड़ा पानी डाल के इसका पेस्ट तैयार कर लेंगे एक चम्मच नमक डालेंगे और एक पैकेट इनो डालकर अच्छे से इसे कर लेंगे मिक्स और उसको फटाफट से बनाएंगे तो कढ़ाई में तेल गरम

करके जीरा सरसों तेल और और करी पत्ता डाल के चटका लेंगे और ऊपर से फिर ये पेस्ट हम डाल देंगे इसे हम दो बचेस में बनाएंगे ढक के हम इसे पकाए और उसके बाद थोड़ा सा तेल डालकर या घी डालकर इसे हम पलट लेंगे बस हमारा हेल्दी गुजराती हांडवो बनके रेडी है एंजॉय