Healthy Bread Recipe / Whole Wheat and Oats Bread recipe
#bread #wheatbread #breadbananekatarika #howtomakebreadathome
#oatsbread
Ingredients
1.5 cup Wheat flour
1/2 cup Oats
1 tbsp Dry yeast
1 tbsp Sugar
Milk as requird
2-3 tbsp Sweet cherry and Sugar 1-2 tbsp
Note- Bake at 180 degree for 25 mins and at 230 degree foror 4-5 mins
Hello friends, welcome to my channel Foodship. My name is Archana, here you will get simple, easy, authentic recipes. Please subscribe and support, Thank you for subscribing in advance.
Agar aapko meri recips achhi lagti hai to subscribe jarur karen aur bell
icon bhi click karen taki aapko notifications milti rahe, subcribe karna bikul free hai.
I hope you like this video.
Do share the link of the video!
Keep supporting!
Please subscribe to www.youtube.com/c/foodship
Instagram: https://www.instagram.com/foodship01/
Twitter: https://twitter.com/Foodship1
Facebook: https://www.facebook.com/foodship
अगर आप अपने ब्रेकफास्ट में हेल्दी ऑप्शन चुनना चाहते हैं तो यह हेल्दी ब्रेड की रेसिपी जरूर ट्राई करें वैसे तो मार्केट में हर तरीके का ब्रेड अवेलेबल है लेकिन उसकी क्वालिटी में कितनी सच्चाई है यह तो वही जाने तो आज मैं बना रही हूं गेहूं के आटे और ओट्स को मिलाकर यह हेल्दी ब्रेड की रेसिपी उम्मीद करती हूं कि यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी अच्छी लगे तो अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शेयर जरूर करें और चैनल पर अगर पहली बार आए हैं ना तो प्लीज सब्सक्राइब जरूर करें तो इस ब्रेड की रेसिपी को बनाने के लिए एक मिक्सिंग बाउल में हल्का गुनगुना पानी ले लें अब इसमें एक चम्मच ड्राई यस्ट डाल दें देखिए यह जो ड्राई यस्ट है ना आप बहुत पुराना इस्तेमाल मत करिए क्योंकि उससे क्या है ब्रेड जो है ना अच्छा नहीं बनेगा अब इसमें एक चम्मच चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और करीब 10 मिनट के लिए ना इसे हम छोड़ देंगे ढक कर इस रेसिपी में मैं ओट्स का भी इस्तेमाल कर रही हूं तो इसके लिए मैंने आधा कप ओट्स लिया है इसको भी थोड़े से दूध के साथ ना मिक्स कर लेंगे ऐसा करने से क्या है ना जब ओट्स को भिगोकर रख देंगे हम 10 मिनट के लिए तो यह अच्छे से सॉफ्ट हो जाएगा तो बस दोनों को ना हम 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देते हैं देखिए पू पूरे 10 मिनट हो चुके हैं और आप देख सकते हैं यह जो ड्राई यस्ट है बहुत ही अच्छे से फूल गया है अगर आपका मिक्सचर जो है ऐसा नहीं दिख रहा है तो आप दूसरा यस्ट इस्तेमाल करें यानी कि इस मिक्सचर को ना आप दोबारा से बनाएं अब इस भींगे हुए ओट्स को इसमें डाल देंगे और इसी के साथ इसमें डाल दें डेढ़ कप गेहूं का आटा और इसी के साथ एक चम्मच चीनी और डाल रही हूं ध्यान रखें चीनी हमने ईस्ट को भिगोते समय भी डाला था अगर आप चीनी की मात्रा थोड़ी बढ़ाना चाहते हैं तो आप दो चम्मच या तीन चम्मच चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं अब इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालेंगे हल्का गुनगुना दूध लिया है मैंने बहुत ज्यादा नहीं डालना है बस थोड़ा-थोड़ा करके डालें और एक सॉफ्ट आटा हमने तैयार करना है बस इसे हम इसी तरीके से अच्छे से मिक्स कर लेंगे जो ब्रेड का आटा होता है ना उसको देर तक गूंथा जाता है तो उसको गूंथने के लिए पहले तो आप प्लेटफॉर्म पर ही इस तरीके से बटर लगा ले यह अमूल का बटर है साल्टेड बटर है तो इस तरीके से मैंने बटर लगा लिया है अब इस मिक्सचर को ना इसी पर पलट देंगे और यह जो बटर है यह बटर जो है करीब 30 से 40 ग्राम है यह अंदाजे से मैं बता रही हूं 30 से 40 ग्राम बटर मैंने इसमें डाला है बस अब इस बटर के साथ अच्छे से मिक्स करते हुए करीब तीन से 4 मिनट इसको हम गूंथ लेंगे इतना गूंथना इसको जरूरी है ताकि जो ब्रेड है ना बहुत ही अच्छा सॉफ्ट बनकर तैयार हो बस इसको मैंने अच्छे से गूंथ लिया है और यह बहुत ही अच्छा डो तैयार हो गया है अब उसी बल को मैंने साफ कर लिया था अब इसमें ना हल्का सा बटर लगा लें अब इस डो को उठाकर इसमें रख देंगे और करीब 45 मिनट या 1 घंटे के लिए ना हम ढक कर इसे छोड़ देंगे ऐसा करने से क्या है यह जो डो है ब्रेड का अच्छे से फूल जाएगा और ब्रेड बनाने के लिए तैयार हो जाएगा तो चलिए इसको हम करीब एक घंटे के लिए छोड़ देंगे जब तक कि यह अपने साइज में डबल नहीं हो जाता है ब्रेड को बेक करने के लिए इस तरीके से मैंने बेकिंग ट्रे लिया है इसके ऊपर हल्का सा बटर लगा लें बेकिंग पेपर है तो आप बेकिंग पेपर का इस्तेमाल करें नहीं तो सिर्फ बटर लगाकर भी आप यह ट्रे तैयार कर सकते हैं ऊपर से भी मैंने लगा दिया है ताकि यह अच्छे से चिपक जाए तो चलिए इस डो को भी देख लेते हैं इसे रखे हुए भी करीब 45 मिनट हो चुका है और यह बहुत ही अच्छे से फूल गया है देखिए अगर आपका जो यीस्ट है ताजा आपने इस्तेमाल किया है तब तो यह जो ब्रेड है ना बहुत ही अच्छा तैयार होगा अब हाथ पर हल्का सा बटर लगाएं और इसे बस इस तरीके से ना हल्का-हल्का गूंथ लेंगे बहुत ज्यादा अब इसे मसलने की जरूरत नहीं है देखिए आज यह जो ब्रेड है ना मैं मीठा बना रही हूं यानी कि स्वीट बन बना रही हूं तो इसके लिए मैं इसमें इस्तेमाल कर रही हूं यह जो चेरी होती है ना कलरफुल चेरी उसका इस्तेमाल कर रही हूं आप चाहे तो करें नहीं तो सिर्फ चीनी के साथ भी यह रेसिपी आप बना सकते हैं तो बस दो से तीन चम्मच यह चेरी मैंने डाल दिया है इसे डालकर ना अच्छे से मिक्स कर लें अब देखिए इसका हमने इक्वल साइज का पेड़ा तैयार करना है तो इसके लिए काउंटर पर ही हल्का सा यह आटा मैंने डस्ट कर लिया है और इस डो को इसके ऊपर रखकर बस थोड़ा सा फैला लेंगे इस तरीके से अब इसे इक्वल साइज में काट लेंगे इस तरीके से इक्वल साइज में काटकर अब देखिए जैसा मैं वीडियो में दिखा रही हूं ना उस तरीके से आपने इसको गोल करना है हाथ पर हल्का सा बटर लगा ले देखिए इस तरीके से कटोरी जैसा हम बनाएंगे उसके बाद इसे बंद कर लेंगे ऐसा करने से क्या है जो ब्रेड है ना एकदम सॉफ्ट तैयार होगा और अंदर से भी एकदम जालीदार बनेगा देखिए इसी तरी तरीके से मैंने सारा यह जो ब्रेड का बॉल है ना उसको मैंने तैयार कर लिया है और इस तरीके से बेकिंग ट्रे पर रख दिया है अब थोड़ा-थोड़ा चेरी इसके ऊपर लगाएंगे और हल्का सा दबा देंगे ताकि यह इसके साथ चिपक जाए अब करीब 45 मिनट या 1 घंटे के लिए ना इसको हम छोड़ देंगे ताकि यह अच्छे से फूल जाए देखिए एक घंटा हुआ है और यह बहुत ही अच्छे से फूल गया है तो चलिए अब इसे बेक कर लेते हैं तो बेक करने से पहले ना इसके ऊपर हल्का सा दूध लगाएंगे मैं मैंने ओटीजी को 180 डिग्री पर 5 मिनट के लिए छोड़ दिया है ताकि वह अच्छे से गर्म हो जाए उसके बाद इसे हम बेक करेंगे करीब 25 मिनट के लिए 180 डिग्री पर और उसके बाद 5 मिनट 230 डिग्री पर 230 डिग्री पर 5 मिनट करने से क्या है ना इसका जो कलर है ना ऊपर का चेंज हो जाता है तो बस पूरे मैंने 30 मिनट इसको बेक किया है और आप देख सकते हैं बहुत ही अच्छा यह ब्रेड बनकर तैयार हुआ है ओटीजी से निकालने के बाद इसके ऊपर बटर लगा दें और ढक कर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें ऐसा करने से क्या है कि यह जो ब्रेड है ना बहुत ही अच्छा सॉफ्ट हो जाएगा तो मैं आपको दिखाती हूं कितना अच्छा लाजवाब यह ब्रेड बनकर तैयार हुआ है गेहूं के आटे और ओट से भी आप यह ब्रेड की रेसिपी कितनी लाजवाब बना सकते हैं मार्केट में तो हर तरीके का ब्रेड मिलता है लेकिन घर पर बनाकर खाने का मजा ही अलग है तो इस रेसिपी को आप बनाइए गा जरूर और बनाने के बाद ना फीडबैक देकर बताइएगा भी जरूर कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी उम्मीद करती हूं बहुत पसंद आई होगी अच्छी लगी हो तो इसे अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शेयर जरूर करें और चैनल पर अगर पहली बार आए हैं ना तो प्लीज इसे सब्सक्राइब जरूर करें तो चलिए मैं तो इसे एंजॉय कर रही हूं चाय के साथ आप किसके साथ खाना पसंद करेंगे कमेंट करके बताइएगा जरूर थैंक यू
