Healthy easy lunch recipe
lunch box recipes,kids lunch box recipes,lunch box ideas,lunch box,school lunch box recipes,indian lunch box recipes,healthy lunch box recipes,lunch recipes,bento box recipes,lunch box recipe,lunch box diet recipes,lunch box recipes for kids,bento box lunch ideas,lunch box quick recipes,lunch box recipe easy,vegetarian lunch box recipes,lunch box recipe indian
#healthylunchbox #food #recipe #lunchboxrecipies #easyrecipes #tiffinboxrecipes #tiffinbox
हेलो एवरीवन तो गाइस आज मैं शेयर कर रही हूं बहुत ही यम्मी सा लंच बॉक्स खाने में तो ये लंच बॉक्स बहुत ही ज्यादा टेस्टी है इसके साथ-साथ ये बहुत ही ज्यादा हेल्दी भी है बच्चों को खासकर कद्दू और लौकी जैसी सब्जियां बिल्कुल पसंद नहीं आती बहुत सारे बच्चे होते हैं जिनको ये सब्जियां अच्छी नहीं लगती हैं तो इस तरह से आप अगर उनके लंच बॉक्स में ये सब्जियां ऐड करेंगे तो वो बहुत ही खुशी-खुशी अपना टिफिन खत्म करके आएंगे अभी फिलहाल जो मेरे पास सब्जियां पड़ी हुई थी मैंने उन्हीं का यूज किया है थोड़ी-थोड़ी उनमें से सब्जियां मैंने ले ली है जैसे कि थोड़ी सी लौकी ली है थोड़ा सा इसमें से मैंने पंपकिन ले लिया है दो हरी मिर्च ली है और साथ में टमाटर और प्याज इन सारी सब्जियों को चॉप कर लिया है और यहां पे जो मैंने कद्दू और लौकी ली है इनको मैंने कद्दूकस कर लिया है बड़े बाउल में मैंने यहां पे एक कप सूजी ली है और इसके साथ ही जो सब्जियां अभी हमने काट के रखी हैं वो सारी इसमें मिला देंगे तो यहां पर मैंने टमाटर प्याज हरी मिर्च कद्दू और लौकी ये सारी सब्जियां मिलाने के बाद आधा कप दही डाल दिया है और टेस्ट के लिए इसमें डाल दी है थोड़ी सी काली मिर्च नमक डाला है थोड़ी लाल मिर्च डाल दी है और इनको अच्छे से मिक्स करेंगे साथ में मैंने डाल दिया है थोड़ा सा पानी ताकि एक इसका अच्छे से बैटर बन जाए टोटल एक कप पानी का यूज मैंने किया है इस बैटर को बनाने के लिए यहां पे मैंने जो भी सब्जियां कद्दूकस करके डाली है इनका बिल्कुल भी टेस्ट नहीं आने वाला है आप कोई भी सब्जी इसमें डाल सकते हो जो बच्चों को पसंद नहीं हो आप खिलाना चाहते हो तो आप कद्दूकस करके डाल सकते हैं 15 से 20 मिनट के लिए इस बैटर को रेस्ट पे रखना है उसके बाद मैंने यहां पे नॉनस्टिक कढ़ाई ली है है थोड़ा सा उसमें ऑयल लगाया है उसके बाद इस बैटर को फैला देंगे और अच्छी तरह से फैलाने के बाद इसको ढक देंगे दो से 3 मिनट में ये एक साइड से अच्छे से पक जाएगा लो फ्लेम पे इसको सेकें ताकि जो सूजी है वो अच्छे से अंदर से पक जाए तो ऐसे ही दूसरी साइड से भी मैंने थोड़ा सा ऑयल लगाया है और फिर इसको पका लिया है दो से 3 मिनट के लिए अगर आपके पास नॉनस्टिक तवा नहीं है तो आप इस तरह से कढ़ाई में भी बना सकते हैं कढ़ाई में भी बहुत ही इजली बन जाता है बच्चों के लंच बॉक्स में रखने के लिए यह रेसिपी बहुत ही बेस्ट है क्योंकि यह फटाफट से बन जाती है और बहुत ही ज्यादा हेल्दी है सुबह-सुबह का टाइम इतनी जल्दी भागता है कि लगता है कुछ ऐसा टिफिन में रख दें कि जो जल्दी से बन जाए और साथ में वो हेल्दी भी हो तो यह रेसिपी बहुत ही ज्यादा हेल्दी है और फटाफट से बन जाती है और गारंटी से बच्चों को यह रेसिपी बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है आप भी बच्चों के लंच बॉक्स में यह रख सकते हैं और अपना रिव्यू मेरे साथ जरूर शेयर कीजिए कि आपके बच्चों को यह रेसिपी कैसी लगी कढ़ाई की बजाय नॉनस्टिक पैन या फिर तवे पे अगर इसको बनाते हैं तो आप बड़े साइज के चीले भी आराम से बना सकते हैं बस थोड़ा सा इसमें ऑयल लगाना है और दो से 3 मिनट के लिए पकाना है जैसे हमने कढ़ाई में पकाया था बहुत ही इजली से यह कुक हो जाता है दो से 3 मिनट में इसको आप सॉस केचप या फिर दही के साथ बच्चों के लंच बॉक्स में रख सकती हैं तो मैंने यहां पे सॉस के साथ रख दिया है और ऐसी ही हेल्दी और टेस्टी रेसिपी देखने के लिए चैनल को अभी से सब्सक्राइब करें वीडियो अच्छा लगा हो तो वीडियो को लाइक एंड शेयर जरूर करें मिलते हैं मेरी नेक्स्ट वीडियो में तब तक के लिए ओके बा बाय एंड टेक केयर
