Lose Weight with my 7 Hight Protein Dinner Recipes For Weight Loss Under Rs.20, These are Quick & Easy Vegetarian Dishes For Busy House Wives ! Hi 😊 Please Click 👉🏻 – https://signup.natashamohan.com/ To Know more about My PAID Weight Loss program
#weightlossrecipe #highprotein #weightloss
99.9 पर लोग जब डाइटिंग करते हैं तो पूरे दिन तो बढ़िया से डाइट करते हैं हेल्दी खाना खाते हैं लेकिन रात को हो जाती है टाय टाई फिस डायटिंग के दौरान जल्दी खाना खा लेते हैं और रात को फिर बहुत जोर से भूख लगती है और सारे पूरे दिन का नियम हो
जाता है टूट लेकिन आज मैं लेकर आई हूं बहुत ही ज्यादा टेस्टी हेल्दी हाई प्रोटीन डिनर रेसिपीज एक नहीं दो नहीं तीन नहीं पूरे सेवन ऑप्शंस के साथ में जो आप पूरे हफ्ते में आराम से ले सकती हैं वो भी ₹ के नीचे नीचे अगर आप एक हाउसवाइफ हैं तो आप
जानती हैं कि ₹ का भी कितनी ज्यादा वैल्यू होती है हाउस वाइफ्स ऐसी हैं जो पूरे घर संसार के ऊपर खर्च करती हैं घर वालों के लिए कुछ भी खरीद लेंगी पैसे जोड़ती रहेंगी लेकिन जब अपनी बारी आती है तो ₹ भी भारी पड़ते हैं जब अपने ऊपर थोड़ा सा भी खर्चा
करती हैं तो बहुत ज्यादा गिल्टी फील होता है जब ओवरईटिंग करती हैं तो बहुत ज्यादा गिल्टी फील होता है जब पतले नहीं हो पाते तो बहुत ज्यादा बुरा भी लगता है है तो आपको पतला करने के लिए गिल्ट फ्री फैट फ्री मैं लेकर आई हूं ऐसी शानदार डिनर
रेसिपीज जो कि आपको ₹ के नीचे नीचे पतला करने की पूरी क्षमता रखती हैं चाहे आप कितने भी बजे अपना डिनर खाएं आपको भूख नहीं लगेगी यह मेरी गारंटी है और यह तो बताना ही भूल गई कि इतनी स्वादिष्ट रेसिपीज है कि आप ही नहीं आपके घर वाले भी
वही खा सकते हैं उंगलियां चाट जाएंगे और बोलते रहेंगे वाह भाई वाह क्या रेसिपी है और रेसिपी ऐसी जो आसान इतनी कि घर के पड़े हुए इंग्रेडिएंट्स से ही आप आसानी से बना सकते हैं अब आपको थकना भी नहीं पड़ेगा तो आइए शुरू करते हैं यह शानदार डायट रेसिपीज
का किस्सा इस वीडियो में जो उन सभी लोगों के लिए है जो डाइटिंग शुरू तो करती हैं लेकिन यह सोच के हार मान जाती हैं कि बस अब और नहीं मैं तो थक गई अपने लिए अलग बना के घर वालों के लिए अलग बना के मैं तो थक
गई भाई साहब मेरी इस मेहनत के लिए हाई प्रोटीन रेसिपी रेपी जो आप भी खाए आपकी फैमिली वाले भी और बोले भाई वाह उस मेहनत के लिए जल्दी से इस वीडियो को कर दीजिएगा लाइक मेरे चैनल को सब्सक्राइब और नोटिफिकेशन बेल दबाना ना भूलें और अगर आप
भी उतना ही प्यार करते हैं अपने आप से अपनी फैमिली से सो नीचे लिख के बताइए आई लव माय फैमिली तो आइए शुरू करते हैं रेसिपी नंबर सेवन से यह है बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट गेहूं के आटे की बने हुए रोल आप सब तरस जाते हैं डिनर में गेहूं के आटे की
रोटी मिल जाए यह वा वाला रोल खाके देखिए आपको बेहद पसंद आएगा जिन लोगों को रात को रोटी खाने की तलब लगती है उनके लिए यह वाली रेसिपी है बहुत ही ज्यादा शानदार जिसमें गेहूं के आटे का इस्तेमाल करा गया है यहां पर मैं ले रही हूं एक कप आटा
जिससे बहुत सारी ये वाली रोटियां बनेगी बिना गंदे बिना बेले हुए इसके अंदर हम डाल देंगे चुटकी भर नमक साथ में पानी और एक घोल तैयार कर लेंगे बिना किसी गांठों के आइए इसके लिए एक फिलिंग तैयार करें जिसके लिए हमने डाला है थोड़ा सा तेल कड़ी पत्ता
स सरसों साथ में प्याज और अदरक इसको अच्छे से हम कर लेंगे मिक्स अब हम लेंगे दाल यहां पे उड़द की दाल और मैं ले रही हूं चने की दाल थोड़ी सी यह डालेंगे इसको अच्छे से ब्लेंड कर लेंगे और यह लीजिए इसके अंदर हमने डाल दिया है टमाटर हरा
धनिया साथ में हम डाल देंगे शिमला मिर्च बींस और गाजर गाजर को हमने कद्दूकस करके डालना है बहुत ही अच्छा फ्लेवर आता है फिर इसके अंदर डालेंगे चंद सूखे मसाले जैसे कि धनिया पाउडर है साथ में गरम मसाला है हल्दी है बस जैसे ही यह मिश्रण बनके तैयार
हो इसको वह आटे वाले बैटर वाली कटोरी में डाल देंगे और इस तरह से एक रोटी अपने लिए बना सकते हैं इसके ऊपर डाल देंगे हरा धनिया ऊपर से बहुत ही कम तेल से इसको दोनों तरफ से अच्छे से पका लेंगे ये जो रोटी बनकर आती है बहुत ही ज्यादा मुलायम
है इसके ऊपर डालेंगे घर की बनी हुई हरी चटनी थोड़ा सा इसके ऊपर डाल देंगे पनीर कद्दूकस करके बहुत ज्यादा नहीं सिर्फ आपने 20 ग्राम पनीर का इस्तेमाल करना है इस रोल को इस तरह से खाइए एक रोल आपको डिनर में अलाउड है मुझे पूरी उम्मीद है आपको ये
रेसिपी बेहद पसंद आई होगी और अब चलते हैं रेसिपी नंबर सिक्स पे मूंग की दाल का बना हुआ बहुत ही ज्यादा टेस्टी मूंग लेट ऐसी रेसिपी आपने पक्का कभी नहीं देखी होगी आइए मेरे किचन में आइए बनाना शुरू करते हैं मूंग लेट जो कि है पीले रंग की मूंग की
दाल का बना हुआ इतना फ्लफी इतना सॉफ्ट कि मैं क्या बताऊं बस इसको बनाने का तरीका देख लीजिए एक बार इसके लिए हम ने पीले रंग की मूंग की दाल ली है उसको अच्छे से हमने भिगोया है चार से पाच घंटे फिर हमने उसको थोड़ा सा पानी ऐड करके ब्लेंडर के जार में
चला लिया अच्छे से फूल जाएगी यह वाली दाल अब इसके अंदर डालेंगे चंद सूखे मसाले जैसे कि हल्दी है लाल मिर्ची पाउडर है गरम मसाला है चुटकी भर नमक जीरा पाउडर या फिर आप पूरा जीरा भी डाल सकते हैं इसको कर देंगे अच्छे से मिक्स अब डालने का समय आ
गया है इसके अंदर सब्जियां सभी रंग की शिमला मिर्च डाल सकते हैं गाजर प्याज अपने मन मुताबिक कोई और सब्जी ऐड करना चाहते हैं जैसे कि बंद गोभी तो वह भी डाल सकते हैं बस इसको अब मैं डाल रही हूं एक कटोरी में क्योंकि इस पूरी मात्रा में काफी सारे
बन सकते हैं मूंगलेट हम अभी एक मूंगलेट की तैयारी कर रहे हैं इसके लिए छोटा सा पैन लेंगे बहुत ही कम हमने इनो डाल के इसको और ज्यादा फुला लिया है और इसको बिछा दिया है पैन में बहुत ही कम तेल से इसको ढक के
पकाए एक तरफ से जब पक जाएगा तो ऊपरी परत में मैंने डाल दी है पतली लंबी स्लाइसेज में कटा हुआ चुकंदर हरी मिर्ची और अदरक साथ में डाल देंगे हरा धनिया तब तक इसकी निचली परत जो है वह अच्छे से पक चुकी है यह लीजिए हमने पलट दिया बहुत ही ज्यादा
स्वादिष्ट रेसिपी है आपको जगह-जगह पे जब ये रोड साइड पे मिलती है इतना सारा तेल और बटर डलता है यह रेसिपी जरूर ट्राई करिएगा बहुत ही ज्यादा फिलिंग रेसिपी है अब जल्दी से कमेंट करके बताइए कि आपको रेसिपी नंबर सेवन ज्यादा पसंद आई या रेसिपी नंबर सिक्स
अब नंबर पांच पे है बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट शकरकंदी की चाट इसको खाइए अपना जल्दी से वजन घटाए और मुझे कमेंट करके बताइए कितनी पसंद आई अब बड़ी ही शानदार मटर और शकरकंदी की चाट बनाते हैं यह बड़ी ही स्वादिष्ट झटपट मिनटों में बनने वाली रेसिपी है आजकल शकरकंदी का सीजन है और
बहुत ही कम दाम में मिल रही है आपने शकरकंदी का एक पीस उबालना है और उसके आधे पीस को आपने इस्तेमाल करना है यह वाली चाट बनाने के लिए अब शकरकंदी को हम छोटे-छोटे पीस में काट लेंगे अक्सर लोगों को यह गलतफहमी है कि इसको खाके मोटे होते हैं
इसके अंदर कॉम्प्लेक्शन का बहुत ही अच्छा सोर्स होता है इसको खाके मोटे नहीं होते लेकिन इसको खाने का तरीका आना चाहिए पोर्शन कंट्रोल होना चाहिए अब हमने लिए शकर कंदी के पीसेज उनको रोस्ट कर लिया साथ में लिए उबले हुए मटर यह वही मटर है जो
कुलचे छोले वाले हैं साथ में इसके अंदर डाल दी ढेर सारी सब्जियां बारीक बारीक कटी हुई थोड़ा सा चाट मसाला इसको चटपटा बनाने के लिए चुटकी की भर काला नमक हरा धनिया नींबू का जूस डालना ना भूले ये बहुत ही ज्यादा चटपटा और बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट
बनकर आता है इस तरह से क्वांटिटी का कंट्रोल करिए और फिर पूरा बल भर के आप खा सकते हैं और इसके ऊपर डाल देंगे बारीक कटा हुआ हरा धनिया और अनार ऊपर से सजाने के लिए ये बहुत ही ज्यादा आसान है बनाने में झटपट बनकर तैयार हो जाती है पालक का बना
हुआ ये वाला रैप जो देखने में तो रोटी की तरह लगता है लेकिन इसमें गेहूं के आटे का इस्तेमाल ही नहीं है 50 से 55 कैलोरीज के नीचे यह वाला रैप खाइए और मन भर के एक नहीं दो खाइए फिर भी वजन कम होगा मेरी गारंटी है आइए मैं आपको बनाना सिखाती हूं
यह वाली शानदार स्पिन च रोल की रेसिपी जो कि पालक से बनी है लेकिन इसके अंदर रोटी का गेहूं का इस्तेमाल कहीं नहीं हुआ फिर भी आपके लिए बहुत ही ज्यादा फिलिंग रहेगी और कभी अगर आपको ज्यादा भूख लगे तो एक की जगह दो भी खा सकते हैं इसको बनाने के लिए
पहले एक डिप की तैयारी करेंगे जिसमें हमने लिया है दही ओरेगा चिल्ली फ्लेक्स साथ में नमक काली मिर्च बारीक बारीक कटी हुई सब्जियां उसमें डाल दिया हरा धनिया अब आइए रोल की तैयारी करते हैं जिसके लिए हमने लिया है स्प्राउट्स हरे मूंग की दाल के साथ में पालक हरी मिर्ची अदरक थोड़ा सा
नमक और पानी डाल के इसको अच्छे से ब्लेंड कर लिया तो हमारी यह जो पतली सी रोटी है उसकी हमारे लिए मिक्सचर तैयार हो चुका है अब इसको आप जितना पतला पैन के ऊपर बिछा सकते हैं उतना कर लीजिएगा यह बहुत ही टेस्टी और हेल्दी बनकर आता है और देखिए
गेहूं का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं हुआ है बस हमने इसके ऊपर बिछाना है एक बंदगोभी का पीस साथ में वो फिलिंग और अगर आपका मन करें तो एक की जगह दो रोल भी खा सकते हैं बट ओवरईटिंग आपने नहीं करनी है ये देखिए कितना आसान कितना सरल बहुत ही ज्यादा
स्वादिष्ट और देखने में ऐसा लग रहा है जैसे बाहर से मंगाया गया है यह रेसिपी आई एम श्यर आप सबको बहुत ज्यादा पसंद आएगी अब जल्दी से कमेंट करके बताइए कि आपको 7 6 फ और फोर में से कौन सी वाली रेसिपी ज्यादा पसंद आई है नंबर तीन पे है मिक्स वेज चीला
बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट बहुत ही ज्यादा शानदार आइए मेरे किचन में इतनी अच्छी रेसिपी देखने के लिए आइए आपको बनाना सिखाती हूं यह वाला दाल का चीला जिसके अंदर बहुत ही आसानी से हमने दाल के साथ में इतनी सारी सब्जियां डाल के हाई प्रोटीन चीला बनाया है यह बहुत ही ज्यादा
स्वादिष्ट है इसके लिए मैंने ली है हरे मूंग की छिलके वाली दाल जिसको भिगो के रखा है पांच से छ घंटे फिर डाल दिया ब र के जार में उसके साथ हमने डाला है अदरक हरी मिर्ची और नमक थोड़ा सा पानी ऐड करेंगे इसको ब्लेंड कर देंगे साथ में डाल देंगे
ओट्स का पाउडर सिर्फ एक चम्मच अब इसके अंदर डालने का समय आ गया है लंबी पतली स्लाइसेज में कटी हुई सब्जियां मैं डाल रही हूं प्याज टमाटर गाजर साथ में हरी मिर्ची और बींस आप अपने मन मुताबिक कोई और सब्जी भी ऐड कर सकते हैं मेरे पास शिमला
मिर्च पड़ी है मैं वोह भी डाल रही हूं आजकल इस सीजन में सस्ती मिल रही है अब डाल देंगे इसके के अंदर चंद मसाले जैसे कि नमक लाल मिर्च काली मिर्च साथ में धनिया पाउडर और अजवाइन बस इसको कर देंगे अच्छे से मिक्स अब एक पैन लेंगे उसके ऊपर बहुत ही
कम तेल डालेंगे बहुत ही कम डालेंगे तिल के दाने साथ में डाल देंगे चुकुर चुकुर की स्लाइसेज को कद्दूकस करके पहले बिछा दिया है अब हमने इसके ऊपर यह वाला बैटर डाल दिया है ये बहुत ही स्वादिष्ट बनकर आता है और इतना ज्यादा टेस्टी है कि मैं क्या
बताऊं और एक ही में आपका पेट भी भर जाएगा और मन भी डिनर के लिए यह बहुत ही शानदार ऑप्शन है नंबर टू पे है गोल मटोल टिक्की ये वाली टिक्की अगर खाएंगे तो आपके घर वाले भी हैरान रह जाएंगे कि ये क्या दाल से बनी है मेरी गारंटी है आप भी शानदार
तरीके से पतली होंगी और घर वाले भी मजे से इसको चटको ले लेके खाएंगे आइए मेरे किचन में आइए अब आपको बनाना सिखाती हूं बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट मूंग की दाल की टिक की ये इतनी ज्यादा स्वादिष्ट है कि अगर आप एक बार इसे खाएंगे या घर वालों को भी
खिलाएंगे तो वो भी बोले बोलेंगे भाई वाह इसके लिए हमने दो तरह की दाल का इस्तेमाल करा है पहले हमने ली है पीले रंग की मूंग की दाल फिल ली है हरे रंग की छिलके वाली मूंग की दाल और इन दोनों को अच्छे से भिगोने के बाद हमने उबाल लिया है और
ब्लेंडर के जार में इसको कर दिया है अच्छे से ब्लेंड ब्लेंड करते समय यह ध्यान रहे कि थोड़ी सी दाल हमने अलग से निकाल दी है सारी दाल को ब्लेंड नहीं करा है अब जो हमने मिक्सचर तैयार किया था उसके अंदर हमने डाल दिया है बारीक कटा हुआ प्याज हरी
मिर्ची साथ में हमने डाला है चाट म मसाला अजवाइन थोड़े से चिल्ली फ्लेक्स स्वाद के लिए साथ में डाल रही हूं मैं नमक और वह जो दाल बची हुई थी वह भी अब मैं डाल रही हूं इसके अंदर तकरीबन दो चम्मच ओट्स का पाउडर इसको अच्छे से बाइंडर के लिए और इसके अंदर
डाल देंगे बारीक कटा हुआ हरा धनिया यह वाली टिक्की जो है बहुत ही हाई सोर्स ऑफ प्रोटीन है और इतनी ज्यादा देखिए बजट फ्रेंडली है घर में पड़ी हुई दालों के साथ ही कितना ज्यादा स्वादिष्ट आप अपना डिनर तैयार कर सकते हैं अब एक चम्मच की मदद से
इक्वल साइज की टिक्की बना लेंगे एक पैन लेंगे और उसके ऊपर ये सारी टिक्की आं बिछा देंगे एक समय पे आपको तीन से चार टिक्की अलाउड है साथ में खाइए एक प्लेट सैलेड का और यह हो गया आपका हाई प्रोटीन डिनर बिल्कुल बढ़िया तरीके से तैयार इन सभी
रेसिपीज में से जो अब तक आपने देखी है कमेंट करके बताइए सबसे बढ़िया रेसिपी कौन सी लगी और मैंने बेस्ट रेसिपी को सेव किया था लास्ट के लिए क्योंकि इस रेसिपी है सबसे कम कैलोरीज ये है मेरे फेवरेट स्प्रिंग रोल्स जो कि बंद गोभी के बनाए गए
हैं आइए मेरे किचन में शानदार रेसिपी देखने के लिए ली रेसिपी जो हम बना रहे हैं डिनर के लिए है वह बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट है यह है कैबेज रोल्स यानी कि बंद गोभी का इस्तेमाल करा गया है इस तरह से बंद गोभी के पत्तों को खोल के बिना
काटे हुए हमने इनको थोड़ी देर स्टीम कर लेना है या फिर उबाल लेना है बहुत ज्यादा नहीं उबालना सिर्फ उबले हुए पानी में डाल के ढक के रख के और 1 मिनट के बाद निकालना है जिसको बोलते हैं ब्लांच करना अब इसकी फिलिंग तैयार कर रहे हैं पैन में डाला है
थोड़ा सा तेल प्याज हरी मिर्ची स्प्राउट्स सभी रंग की शिमला मिर्च साथ में गाजर जो मैं स्प्राउट्स इस्तेमाल कर रही हूं वह है हरी दाल के हरी मूंग की दाल के अब इसके अंदर डाल देंगे थोड़ा सा पनीर कद्दूकस करा हुआ थोड़ी सी चाइनीज सॉस इसको वही चाइनीज
ट्विस्ट देने के लिए जिसमें मैंने सोया सॉस लाल मिर्ची की सॉस साथ में सिरके का इस्तेमाल करा है चुटकी भर नमक काली मिर्च साथ में डाल देंगे बारीक कटा हुआ हरा धनिया अगर हरे प्याज के पत्ते हैं तो वो भी डाल देंगे बहुत ही ज्यादा आसान और
टेस्टी रेसिपी है अब यह जो हमारे पत्ते ब्लांच हुए थे इसको वापस हमने अब अच्छे से ठंडा कर लिया है और इसके पीछे का जो हिस्सा है वह हम काट रहे हैं ताकि यह रोल हो जाए अच्छे से बिल्कुल टोकरी की तरह यह बनकर निकलेगा और यह देखिए इसको फोल्ड करना
कितना आसान हो गया है क्योंकि हमने इसको थोड़ी देर के लिए उबाल दिया था चाहे तो आप इसको एज इट इज भी खा सकते हैं या फिर आप इसको एक पैन पे बिछा सकते हैं जिस पर बिल्कुल ना के बराबर तेल है और उसके ऊपर इसे रोस्ट कर सकते हैं यह रेसिपी जरूर
ट्राई करिएगा सुपर डुपर हिट रेसिपी है मुझे पूरी उम्मीद है आज की शानदार रेसिपीज आप लोग को बेहद पसंद आई होंगी अगर आई हैं तो वीडियो को लाइक जरूर करिएगा और अगर हां आप भी मेरा पेड पर्सनलाइज कस्टमाइज डाइट प्लान जॉइन करना चाहते हैं जो सिर्फ आपके
लिए आपकी जरूरतों के लिए बनाया जाएगा तो आप मुझे नीचे दिए गए लिंक से कांटेक्ट कर सकते हैं जो कि डिस्क्रिप्शन में है मैं मिलूंगी अगले हफ्ते बड़ी सारी और शानदार रेसिपीज और वीडियोस के साथ में तब तक के लिए टेक केयर
