#Food_for_diabaetics #peanutbutter

डायबिटीज से पीड़ित और मोटापा कम करने के इच्छुक लोगों के लिए हम बता रहे हैं एक हेल्दी ब्रेड स्प्रेड बनाने का तरीका जो बेहद आसान है और सेहतमंद भी ।

सामग्री :मूंगफली,बादाम,अखरोट,तिल,नारियल पाउडर और दालचीनी

दालचीनी की खूबियां :

दालचीनी में ऊर्जा ,कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, विटामिन, विटामिन सी और विटामिन ई और डाइटरी फाइबर मौजूद है।

मूंगफली की खूबियां :

मूंगफली और पीनट बटर का ग्लेस्मिक इंडेक्स काफी नीचे होता है इसलिए इसको खाने से ब्लड शुगर स्थिर रहती है।

मूंगफली ऊर्जा से भरपूर है और भुनी हुई मूंगफली कई पोषक तत्व मौजूद हैं जिनमे खनिज ,एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिंस खास हैं।इसके अलावा मूंगफली में MUFA नाम का फैटी एसिड होता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है । मूंगफली को भूनने या फिर उबालने से उसके भीतर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है।

बादाम :

मूंगफली की तरह बादाम में भी प्रोटीन, फाइबर, कॉपर , रिबोफ्लेविन, और कैल्शियम से भरपूर है। यूं तो बादाम सभी लोगों के लिए फायदेमंद है लेकिन यह खासकर डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि बादाम का सेवन ब्लड शुगर और इंसुलिन को नियंत्रित रखता है। अनुसंधान से सामने आया है कि बादाम खाने से इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। बादाम मैग्नीशियम का भी एक अच्छा स्त्रोत है जो टाइप टू डायबिटीज के खतरे को रोकता है।

अखरोट :
एक रिसर्च में सामने आया था कि अखरोट खाने से टाइप टू डायबिटीज का खतरा कम होता है। वॉलनट यानी अखरोट डाइटरी फाइबर से भरपूर है जिसको खाने से खाना देरी से पचता है जिससे हमारे रक्त में जल्दी से शुगर नहीं घुलती। अखरोट इंसुलिन के प्रति प्रतिरोध पैदा करने में मददगार हैं।

तिल की खूबियां :

तिल ऊर्जा से भरपूर है और इसके खाने से शरीर में गर्माहट महसूस होती है।